रामगढ़िया अकाल जत्थेबंदी ने गुरमीत सिंह कुलार को कोरोना योद्धा के अवॉर्ड से किया सम्मानित
गुरमीत सिंह कुलार ने कोविड-19 के समय में मानवता के लिए अद्वितीय सेवाएं प्रदान कीं। कुलार ने 6000 परिवारों की सहायता करके राशन का वितरण किया उन्होंने दो लाख से अधिक बोतलों का जूस वितरित किया प्रतिदिन 3000 से अधिक व्यक्तियों के लिए लंगर सेवा की व्यवस्था की।
लुधियाना, जेएनएन। फेडरेशन अॉफ इंडस्ट्रियल एवं कमर्शियल आर्गनाइजेशन (फीको) के प्रधान एवं शिरोमणि अकाली दल विधानसभा आत्म नगर के प्रभारी गुरमीत सिंह कुलार को रामगढ़िया अकाल जत्थेबंदी द्वारा कोरोना योद्धा के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। संस्था के प्रधान जसविंदर सिंह जगु की अध्यक्षता में उन्हें यह अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान नरेन्द्र सिंह दहेला, उपप्रधान जसवीर सिंह मनकू, महासचिव सुखविंदर सिंह लौटे, मीडिया प्रभारी सुखविंदर सिंह उपस्थित थे।
जसविंदर सिंह सगु ने कहा कि गुरमीत सिंह कुलार ने कोविड-19 के समय में मानवता के लिए अद्वितीय सेवाएं प्रदान कीं। कुलार ने 6000 परिवारों की सहायता करके राशन का वितरण किया, उन्होंने दो लाख से अधिक बोतलों का जूस वितरित किया, प्रतिदिन 3000 से अधिक व्यक्तियों के लिए लंगर सेवा की व्यवस्था की। सबसे बड़ी बात यह है कि तालाबंदी के बाद, कुलार एक विशेष सेनीटाइजेशन मशीन के साथ शहर को सेनिटाइज करवा रहे है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लोगों को इसी प्रकार शहर की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। संस्था की ओर से समाज के हितों के लिए काम करने वाली शख्सीयतों को सम्मानित किया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें