लुधियाना पहुंचीं राखी सावंत, भगवान वाल्मीकि मामले में किया समझौता
फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत शुक्रवार को लुधियाना पहुंचीं। वह यहां महर्षि वाल्मीकि के बारे में विवादित टिप्पणी के मामले में आई थीं। उन्होंने दूसरे पक्ष से समझौता कर लिया।
जेएनएन, लुधियाना: महर्षि वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी के मामले में चल रहे केस के सिलसिले में अभिनेत्री राखी सावंत शुक्रवार को लुधियाना पहुंचीं। उन्होंने इस मामले में दूसरे पक्ष के वकील से समझौता कर लिया। राखी सावंत ने कहा कि वह भगवान श्री वाल्मीकि का बहुत सम्मान और श्रद्धा करती हैं। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
गौरतलब है कि महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। राखी पर आरोप है कि उन्होंने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी कर वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। राखी इस मामले में कई बार माफी मांग चुकी हैं।
यह भी पढें: सात लाख की 'मिठाई' लेकर पहुंचा जेई, विजिलेंस इंस्पेक्टर बोला मुझे शुगर है, कई घेरे में
इस मामले में राखी सावंत ने मुकदमा करने वाले एडवोकेट नरेंद्र आदिया के साथ समझौता कर लिया। उन्होंने शुक्रवार को समझौते पर दस्तखत किए। एडवोकेट आदिया ने कहा कि उन्होंने जुलाई 2016 में राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसमें राखी को समन जारी किया गा था। राखी ने तब अपने वकील आरएस मंड के जरिए जमानत करवा ली थी। राखी ने कहा, 'मेरे बयान को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। मैं भगवान वाल्मीकि जी का सत्कार करती हूं।'
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ ने देश को दिखाई राह, अक्षय ऊर्जा पर निर्भर देश का पहला शहर बनेगा
[3:49 PM, 4/27/2018] Nitin Manyu-jal: दूसरे पक्ष का वकील नरेंद्र आदिया है, जिससे समझौते की पेशकश की है। राखी सावंत के वकील का नाम मालूम नहीं है।
[4:12 PM, 4/27/2018] Nitin Manyu-jal: संशोधित...