रा¨जदर खन्ना व गुरप्रीत दोराहा मंडल प्रधान बने
जिला ह्यूमन राइट्स सेल भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष पवन सेठी की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में जिला अध्यक्ष अजय सूद जिला उपाध्यक्ष सुधीर सोनू और सोमेश बता जिला महामंत्री सर्वदीप ¨सह कालीराव विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक में सेठी ने खन्ना मंडल और दोराहा मंडल ह्यूमन राइट सेल के अध्यक्ष नियुक्त किए । खन्ना मंडल से रा¨जदर ¨सह और दोराहा मंडल से गुरप्रीत सोढी को ह्यूमन राइट सेल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया।
जागरण संवाददाता, खन्ना: जिला ह्यूमन राइट्स सेल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक जिलाध्यक्ष पवन सेठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष अजय सूद, जिला उपाध्यक्ष सुधीर सोनू और सोमेश बता, जिला महामंत्री सर्वदीप ¨सह कालीराव विशेष रूप से उपस्थित हुए। सेठी ने खन्ना मंडल और दोराहा मंडल ह्यूमन राइट सेल के अध्यक्ष नियुक्त किए। खन्ना मंडल से रा¨जदर ¨सह और दोराहा मंडल से गुरप्रीत सोढी को ह्यूमन राइट सेल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया।
सेठी ने कहा कि कुछ ही दिनों में जिले के बाकी मंडलों के अध्यक्ष भी जल्दी नियुक्त कर दिए जाएंगे। इस मौके पर दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया। जिला अध्यक्ष अजय सूद और जिला महामंत्री सर्वदीप ¨सह कालीराव ने कहा कि भाजपा के सभी सेलों के अध्यक्ष और उनकी टीमें जल्दी से बना दी जाएंगी। लोगों का रुझान भाजपा की तरफ पहले से भी ज्यादा है और भारी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। इस बार लोकसभा के चुनावों में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस से हुआ लोगों का मोहभंग
सुधीर सोनू और सोमेश बत्ता ने कहा कि पंजाब में भी कांग्रेस से 2 साल में ही लोगों का मोहभंग हो चुका है। कांग्रेस अपना आधार खो चुकी है। इस मौके पर जसपाल लौटे, संजीव मोदगिल, हरीश भांबरी, बब्बी पुंज, शेखर बग्गन, रामपाल, र¨वद्र कुमार, विक्रम ¨सह भी मौजूद थे।