विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस उम्मीदवार पर हमले से भड़के राजा वड़िंग, मान सरकार को घेरा; दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

Published: Tue, 26 May 2026 12:40 PM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रायकोट में कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर हुए हमले की निंदा की है।

कांग्रेस उम्मीदवार पर हमले की वड़िंग ने निंदा की (फाइल फोटो)

कांग्रेस उम्मीदवार पर हमले की वड़िंग ने निंदा की (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। रायकोट में कौंसिल चुनाव के मतदान के दौरान कांग्रेसी उम्मीदवार पर हुए हमले की कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कड़ी निंदा की है।

उन्होेंने एक्स पर लिखा कि रायकोट में कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर हुआ क्रूर हमला, भगवंत मान सरकार के अधीन कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने को बेनकाब करता है।

गैंगस्टर और राजनीतिक गुंडे बेखौफ होकर घूम रहे हैं, जबकि सरकार विज्ञापनों और रील्स बनाने में व्यस्त है। अगर चुनावी उम्मीदवार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो पंजाब के आम लोगों की हालत का अंदाज़ा आप खुद लगा सकते हैं।

वड़िंग ने कहा कि वह कांग्रेस के हर कार्यकर्ता और नेता के साथ पूरी मज़बूती से खड़े हैं। वह डर और हिंसा को अपने कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबाने नहीं देंगे। कांग्रेस इस 'जंगल राज' के खिलाफ पंजाब की जनता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने सभी आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और इस कायरतापूर्ण हमले के पीछे जो लोग हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।