रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने के फैसले से उत्साह, लुधियाना में मुलाजिमाें ने मनाया जश्न
रेल कर्मचारियों को बोनस दिए जाने के फैसले से मुलाजिमों में उत्साह का माहाैल है। 22 अक्टूबर को रेल कर्मचारियों ने चक्का जाम करने का ऐलान कर रखा था और कुछ जगहों पर यह किया भी था। इस दौरान मंत्री ने रेल कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान कर दिया।
लुधियाना, जेएनएन।
22 अक्टूबर को रेल कर्मचारियों ने चक्का जाम करने का ऐलान कर रखा था और कुछ जगहों पर यह किया भी था। इस दौरान मंत्रालय को सूचना मिलने पर रेल मंत्री ने रेल कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान कर दिया जिससे कर्मचारियों ने अपना विरोध वापस लेते हुए बोनस के खुशी में जश्न मनाया।
आल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के आह्वान पर शाखा लुधियाना मेन ब्रांच द्वारा बोनस विजय दिवस कामरेड संतोष मीणा की अध्यक्षता में मनाया गया। ब्रांच सचिव कामरेड गौरव शर्मा ने कहा की शहीदों की शहादत रंग लाई और मज़दूर वर्ग के जोश ने माेदी सरकार को फैसला बदलने पर मजबूर किया।
कामरेड राजेश बग्गा ने कहा कि मज़दूरों का हक नहीं रोक सकती सरकार।कामरेड अशोक कुमार ने सभी कर्मचारियों को बोनस की बधाई दी ओर केन्द्रीय लीडरशिप का आभार प्रकट किया।कामरेड सुशील और अमृत सिंह ने सभी कर्मचारियों को आने बाले संघर्ष पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना, लार्जस स्कीम पुनः शुरू करना,एक्ट अपरेंटिस की भर्ती करना, डीए की फ्रीज़र को रोकना आदि के लिए लामबंद होने की अपील की।
यूनियन नेताओं ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि उनके जितने भी पेंडिंग मान गए हैं उसे हासिल करने के लिए सभी रेल कर्मचारियों को लामबंद होकर संघर्ष में जुटे रहना चाहिए। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, एमएम मीणा, दीपक कुमार, संजीव कुमार व सुरेश कुमार आदि मुख्य तौर पर शामिल रहे।