Move to Jagran APP

राहुल गांधी ने लुधियाना कांग्रेस के यूथ नेताओं को सर्टीफिकेट व स्मृति चिह्न से किया सम्मानित

राहुल ने जरूरतमंदों की मदद कर इंसानियत सेवा की अदभुत मिसाल पैदा करने पर कांग्रेस नेताओं की सराहना की। योग्श हांडा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी वी के नेतृत्व में मुहिम सफल रही है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 09:36 AM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 09:36 AM (IST)
राहुल गांधी ने लुधियाना कांग्रेस के यूथ नेताओं को सर्टीफिकेट व स्मृति चिह्न से किया सम्मानित
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी लुधियाना कांग्रेस के यूथ नेताओं को किया सम्मानित। (जागरण)

लुधियाना। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी (Congress General Secretary Rahul Gandhi) ने कोरोना संकट में यूथ कांग्रेस की तरफ से किए जनसेवा के कार्याें पर युवा नेताओं को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में लुधियाना यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा को भी सम्मानित किया गया। इस दाैरान यूथ नेताओं का उत्साह देखते ही बनता था।

loksabha election banner

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय इंचार्ज कृष्णा अलावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी वी, पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बलजिन्द्र सिंह ढिल्लो, पंजाब यूथ कांग्रेस इंचार्ज बंटी शैल्के व को-इंचार्ज मुकेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। हांडा को यह सम्मान एसओएएसआवाईसी सम्मान कार्यक्रम में देश भर से आए यूथ कांग्रेस के कोविड योद्धाओं की मौजूदगी में मिला।

राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के कोरोना योद्धाओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि कोरोना संकट की घड़ी में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय इंचार्ज कृष्णा अलावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बलजिन्द्र सिंह ढिल्लो, पंजाब यूथ कांग्रेस इंचार्ज बंटी शैल्के व को-इंचार्ज मुकेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में बिना जान की परवाह किए जरूरतमंदों की मदद कर इंसानियत सेवा की अदभुत मिसाल पैदा कर सच्चे कांग्रेसजन होने का प्रमाण दिया है। योग्श हांडा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी वी के नेतृत्व व पंजाब अध्यक्ष बलजिन्द्र ढिल्लों के मार्गदर्शन में जनसेवा कर यूथ कांग्रेस लुधियाना की पूरी टीम ने अपना दायित्व निभाया है।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Coronavirus Vaccination: लुधियाना में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज, जानें आज कितनी जगह हाेगा टीकाकरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.