स्कूटर पर सवार होकर घर लौट रही महिला का पर्स उड़ा ले गए बाइकर्स
हंबड़ा रोड के राजपुरा चौक इलाके में स्कूटर से घर लौट रही महिला का पर्स बाइक सवार दो बदमाश उड़ा ले गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
लुधियाना, जेएनएन। हंबड़ा रोड के राजपुरा चौक इलाके में स्कूटर से घर लौट रही महिला का पर्स बाइक सवार दो बदमाश उड़ा ले गए। अब थाना पीएयू पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ जसपाल सिंह ने बताया कि उक्त केस पवित्र नगर निवासी सुमन की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो मॉडल टाउन स्थित पीके स्टोर में सेल्ज का काम करती है। हर रोज की तरह वीरवार शाम 6.25 बजे वो अपने स्कूटर से घर लौट रही थी। जैसे ही वो राजपुरा चौक इलाके में पहुंची। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाश उसके पैरों में रखा पर्स उठा कर फरार हो गए। पर्स में 5 हजार की नकदी, चेक और जरूरी दस्तावेज थे। जसपाल सिंह ने कहा कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
झपटमार गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, दूसरा फरार
थाना टिब्बा पुलिस ने झपटमार गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में सफल हो गया। आरोपित के कब्जे से झपटे गए चार मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके पकड़े गए झपटमार को वीरवार अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएचओ सुखदेव राज ने बताया कि आरोपित की पहचान न्यू ाशक्ति नगर निवासी प्रिंस कुमार मेहता के रूप में हुई। एएसआई भूपिंदर सिंह को बुधवार शाम सूचना मिली थी कि आरोपित अपने साथियों की मदद से झपटमारी करता है। वो गरीब मजदूरों व राहगीरों काे अपना निशाना बनाते हैं। आज भी दोनों ने हैबोवाल और रेलवे स्टेशन के इलाकों में वारदातें की हैं। उसके बाद वो दोनों न्यू सुभाष नगर इलाके में आ रहे हैं। सूचना के आधार पर सुभाष नगर में नाकाबंदी करके एक को काबू कर लिया गया। जबकि उसका साथी मोटरसाइकिल पर सवार हो फरार हो गया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें