एक और विवाद... NRI युवती को आ रहे थे धमकी भरे फोन, जांच हुई तो निकला पंजाबी गायक मूसेवाला का नंबर
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला अब नए विवाद में फंस गए हैं। उनके खिलाफ NRI युवती को धमकाने के आरोप में थाना एनआरआइ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
जेएनएन, मोगा। माई भागो पर लिखे अपने एक गीत को लेकर विवादों में घिरे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला अब नए विवाद में फंस गए हैं। उनके खिलाफ NRI युवती को धमकाने के आरोप में थाना एनआरआइ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, NRI युवती ने शिकायत दी थी कि उसे धमकी भरे फोन आ रहे हैं। आइटी सेल में जांच के बाद ये नंबर गायक सिद्धू मूसेवाला का निकला।
मानसा के गांव मूसा निवासी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ मोगा निवासी NRI युवती कमलजीत कौर ने दी शिकायत में कहा है कि इंग्लैंड के एक नंबर से उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस नंबर की जांच कराई तो यह गायक सिद्धू मूसेवाला का निकला।
यह भी पढ़ेंः कठुआ से धार्मिक स्थान पर माथा टेकने आई महिला से होशियापुर में सामूहिक दुष्कर्म
NRI थाने के प्रभारी ने शिकायत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साल 2017 में सिद्धू मूसेवाला स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वहीं पर कमलजीत कौर से उसकी मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों में पारिवारिक रिश्ते बन गए थे और बात शादी तक पहुंच गई थी। सिद्धूू मूसेवाला के माता-पिता कनाडा पहुंचे तो दोनों के संबंधों में खटास आने लगी थी। यहां तक कि कुछ महीने बाद दोनों के बीच संबंध पूरी तरह खत्म हो गया था।
कमलदीप कौर ने आइटी सेल पंजाब पुलिस को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि इंग्लेंड के नंबर से उसे लगातार धमकी दी जा रही है। आइटी सेल में जांच के बाद ये नंबर गायक सिद्धू मूसेवाला का निकला। जिसके आधार पर इस मामले में एफआइआर के लिए केस चंडीगढ़ पुलिस के आइटी सेल से मोगा के NRI थाने को भेजा। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें