Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा से जलभराव, आज भी बरसेंगे बादल

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 04:03 AM (IST)

    पंजाब में दूसरे दिन भी बादल बरसे। वीरवार को कई जिलों में भारी वर्षा हुई। भारी वर्षा की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार गुरदासपुर में सबसे अधिक 49.7 मिलीमीटर एसबीएस नगर में 17.3 मिलीमीटर लुधियाना में 35.8 मिलीमीटर होशियारपुर 2.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड कीगई।

    Hero Image
    पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा से जलभराव, आज भी बरसेंगे बादल (फाइल फोटो)

    लुधियाना,जागरण संवाददाता। पंजाब में दूसरे दिन भी बादल बरसे। वीरवार को कई जिलों में भारी वर्षा हुई। भारी वर्षा की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार गुरदासपुर में सबसे अधिक 49.7 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 17.3 मिलीमीटर, लुधियाना में 35.8 मिलीमीटर, होशियारपुर 2.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड कीगई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्षा की वजह से तापमान में भी कमी आई। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। खासकर, लुधियाना, पटियाला, एसबीएस नगर, रोपड़, मोगा और जालंधर में। इसके बाद 16 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। गौर हो कि सितंबर के पहले 12 दिनों में पंजाब में वर्षा नहीं हुई। लेकिन अब वर्षा की झड़ी लग गई हैं।