विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड ने दिखाए तेवर, प्रदेश में ये दोनों स्थान सबसे ज्यादा ठंडे

By Asha Rani Edited By: Mohammad Sameer
Published: Mon, 11 Dec 2023 06:30 AM (GMT+05:30)

पंजाब में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर साफ दिख रहा है। राज्य में रविवार को फरीदकोट व फिरोजपुर ...और पढ़ें

पंजाब में कड़ाके की ठंड ने दिखाए तेवर (प्रतीकात्मक फोटो)
पंजाब में कड़ाके की ठंड ने दिखाए तेवर (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. फरीदकोट व फिरोजपुर रहे सबसे ठंडे
  2. तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ रहा है। पंजाब में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। रात में हल्की हल्की अब ठिठुरन महसूस होने लग गई है। तापमान भी अब लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

रविवार को फरीदकोट व फिरोजपुर में न्यूनतम तामान 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि पंजाब में सबसे ठंडे रहे। इसके अलावा मोगा में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा रोपड़ में 6.0 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.4 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 9.2 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.7 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे की संभावना 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि राज्य में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख, कई सैन्य अधिकारियों से है मिलने का कार्यक्रम