विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Update: 24 जून से पंजाब में बदलेगा मौसम, दो दिनों तक आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Wed, 21 Jun 2023 08:52 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 22 Jun 2023 08:21 AM (GMT+05:30)

पंजाब में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि अब बारिश राहत लेकर आने वाली है। ...और पढ़ें

24 जून से पंजाब में बदलेगा मौसम, दो दिनों तक आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट
24 जून से पंजाब में बदलेगा मौसम, दो दिनों तक आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट

लुधियाना, जागरण संवाददाता। पंजाब में पिछले दस दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम लगातार साफ रहा है। कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। बुधवार को भी बठिंडा में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि पंजाब में सबसे अधिक रहा।

वहीं, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 40.1 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि लुधियाना में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन और रात में सिर्फ 8 डिग्री सेल्सियस का फर्क

उधर, दिन तो गर्म रहे वहीं रात भी कई जिलों में काफी गर्म रही। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस था। दिन और रात के तापमान में केवल आठ डिग्री सेल्सियस का फर्क था।

न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। अमृतसर में भी न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

दूसरी तरफ मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब में 23 जून तक मौसम साफ रहेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के विज्ञानी डॉ. एके सिंह के मुताबिक वेदर पेटर्न की वजह से 24 जून से पंजाब में मौसम बदलेगा। 25 जून तक कई जिलों में धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।