विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Update: दूसरे दिन भी पंजाब के कई जिलों में होती रही बारिश, अगले दो दिनों में मौसम होगा साफ

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Mon, 21 Aug 2023 09:05 AM (IST)

पंजाब के कई जिलों में रविवार को भी रूक रूक कर वर्षा (Rain in Punjab) होती रही। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ...और पढ़ें

Punjab Weather : पंजाब के कई जिलों में होती रही बारिश, अगले दो दिनों में मौसम होगा साफ
Punjab Weather : पंजाब के कई जिलों में होती रही बारिश, अगले दो दिनों में मौसम होगा साफ

लुधियाना, जागरण संवाददाता। पंजाब के कई जिलों में रविवार को भी रूक रूक कर वर्षा (Rain in Punjab) होती रही। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ में 28 मिलीमीटर, अमृतसर में 2.8 मिलीमीटर, लुधियाना में 11.7 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 38.7 मिलीमीटर, पटियाला में 10.1 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 29.7 मिलीमीटर, लुधियाना में 1.7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, लेकिन जिन जिलों में वर्षा नहीं हुई , वहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

23 अगस्त को मौसम रहेगा साफ 

फरीदकोट में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार व मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना हैं। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। उसके बाद 23 अगस्त से मौसम साफ हो जाएगा।