Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, लुधियाना सहित छह जिलों में टूटा रिकॉर्ड; दो दिन बारिश होने से और बढ़ेगी सर्दी

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 08:27 AM (IST)

    Punjab Weather Update Today पंजाब में ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। लुधियाना सहित पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी को लुधियाना में साल 2013 के बाद पहली बार दिन का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात जनवरी तक कड़ाके की ठंड और घनी धुंध रहेगी।

    Hero Image
    पंजाब में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, लुधियाना सहित छह जिलों में टूटा रिकॉर्ड

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather News Today: पंजाब में ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। पिछले एक सप्ताह से पंजाब के कई जिलों में धूप न के बराबर ही है, जबकि अब हवाएं चलने से भी कंपकंपी बढ़ गई है। शीतलहर भी चलनी शुरू हो गई है। ऐसे में लुधियाना सहित पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

    सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो हाड़ कंपा देने वाली ठंड थी। सुबह दस बजे तक घनी धुंध छाई हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी को लुधियाना में साल 2013 के बाद पहली बार दिन का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं एसबीएस नगर में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ साहिब व बरनाला में 9.1 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    सात साल का टूटा रिकॉर्ड

    इन सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से आठ से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं बठिंडा में दिन का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साल 2016 के बाद पहली बार पांच जनवरी को दिन का तापमान इतना कम रहा।

    यहां दिन का तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। फिरोजपुर में दिन का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 12.8 डिग्री सेल्सियस व पटियाला में 11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड

    उधर मौसम केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. एके सिंह ने कहा कि अभी तक पंजाब के कई जिलों में शीत दिन व अति शीत दिन की स्थिति चल रही थी, लेकिन शुक्रवार से शीतलहर भी चलने लग गई।

    इन तीनों के मिलने से पंजाब के कई जिलों में भयंकर रूप से ठंड पड़ रही है। शीत दिन व शीतलहर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर घट जाता है। सात जनवरी तक कड़ाके की ठंड और घनी धुंध रहेगी।

    बारिश होने से और बढ़ेगी ठंड

    मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आठ व नौ जनवरी को बारिश की संभावना बन रही है। बारिश होती है तो धुंध छंट जाएगी और अस्थायी तौर पर कुछ घंटों के लिए धुंध से राहत मिलेगी, लेकिन बारिश से जमीन ठंडी पड़ने के चलते पहले के मुकाबले ठंड कई गुणा बढ़ जाएगी। ऐसे में फिलहाल अगले सप्ताह भी ठिठुरा देने वाली ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: सर्दी का सितम बरकरार, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का वेदर

    लुधियाना में 10 बजे तक छाया रहा घना कोहरा

    लुधियाना सहित छह जिलों में कड़ाके की ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह हाड़ कंपा देने वाली ठंड थी व 10 बजे तक घना कोहरा रहा।

    पांच जनवरी को लुधियाना में वर्ष 2013 के बाद पहली बार दिन का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से आठ से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा। फिरोजपुर में दिन का तापमान 10.6 डिग्री, अमृतसर में 12.8 डिग्री व पटियाला में 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: पंजाब में बदले मौसम के तेवर, सुबह-शाम छाया कोहरा; तापमान में गिरावट आने से ठंड ने पकड़ी रफ्तार

    comedy show banner