Punjab Weather Update: पंजाब में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट, बेहतर श्रेणी में एक्यूआइ
Punjab Weather Update पंजाब में सोमवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। कई जिलों में बादल छाए व 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चली। इस दौरान कई जिलों में बूंदाबांदी होने से भीषण गर्मी से राहत मिली।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मंगलवार को पंजाब में मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। राज्य के कई जिलों में दोपहर बाद बादल छाए और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चली। इससे पहले साेमवार काे कई जिलों में बूंदाबांदी होने से भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई थी।
रविवार को जिन जिलों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार चला गया था, वहां सोमवार को अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। केवल बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.1 और पटियाला में 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 43.5, पठानकोट में 43.2, मुक्तसर में 42.3, अमृतसर में 42.6, जालंधर में 41.8 तथा जालंधर में 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
लुधियाना में चली तेज हवाएं, गर्मी की चुभन हुई कम
शहर में मंगलवार की सुबह अन्य दिनों से थोड़ी बेहतर रही। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सुबह 8 बजे पारा 19 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पिछले एक हफ्ते से पारा 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स 189 के स्तर पर रहा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ की माने तो आज अन्य दिनों के मुकाबले गर्मी कम रहेगी।दिन का पारा भी कम रिकार्ड होगा। क्योंकि, दिन में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हिमालयन बेल्ट में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव की वजह से हवा में ठंडक है। हालांकि, कल से मौसम साफ हो जाएगा, तो गर्मी फिर से बढ़ जाएगी। गाैरतलब है कि पंजाब में पिछले 2 महीनाें से बारिश नहीं हाेने से लाेगाें काे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें-Egg Price Hike: चिलचिलाती गर्मी में अंडा भी दिखाने लगा तेवर; 12 दिन में दाम 131 रुपये प्रति सैकड़ा का उछाल