Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather Today: पंजाब में होने लगा ठंडक का अहसास, सुबह-शाम के तापमान में आई गिरावट

    By Radhika kapoorEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 04:00 AM (IST)

    पंजाब के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को धूप निकली जिससे मौसम पूरी तरह से साफ रहा। रात के तापमान में गिरावट होने से सुबह-शाम ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है। अधिकतर जिलों में धूप निकलने से दिन का तापमान चौबीस घंटों में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

    Hero Image
    पंजाब में होने लगा ठंडक का अहसास, सुबह-शाम के तापमान में आई गिरावट

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को धूप निकली जिससे मौसम पूरी तरह से साफ रहा। रात के तापमान में गिरावट होने से सुबह-शाम ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है। अधिकतर जिलों में धूप निकलने से दिन का तापमान चौबीस घंटों में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें मंगलवार के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

    अमृतसर में भी गिरा तापमान

    अमृतसर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का तापमान 15.5, पठानकोट का 12.5 और गुरदासपुर का 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह-शाम और ठंडक का अहसास होगा।

    comedy show banner
    comedy show banner