Punjab Weather Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड से घराें में दुबके लाेग, दिन में ही लाइट जलाकर चले वाहन चालक
Punjab Weather News Update Todayः पंजाब में कड़ाके की ठंड ने लाेगाें का जीना मुहाल कर रखा है। हालात यह है कि लाेग घराें में ही दुबकने काे मजबूर हाे रहे हैं। आने वाले दिनाें में अभी राहत के आसार नहीं है।
जागरण टीम, एएनआइ/लुधियाना। Punjab Weather News Update Todayः मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अलावा सोमवार को बेहद घना कोहरा छाए रहने के आसार है। वहीं रविवार को पंजाब में कपूरथला सबसे ठंडा रहा था। यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के कई जिलों में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे थे। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा है। इससे दिनभर कड़ाके की ठंड रही। रूपनगर में न्यूनतम छह डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री और अधिकतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-पंजाब की श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में आर्थिक संकट, कर्मचारियों को कई माह से नहीं मिला वेतन
रात काे घना काेहरा छाए रहने के आसार
विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। अगले 2 दिनों के दौरान रात और सुबह के समय घने से बेहद घना कोहरा छा सकता है। इससे इन इलाकों में दृश्यता के स्तर में काफी कमी आ सकती है।
यह भी पढ़ें-सीबीएसई ने मार्किंग स्कीम के साथ जारी किए सैंपल पेपर्स, स्टूडेंट्स काे प्रेक्टिस में मिल सकेगी मदद
लुधियाना में भी साेमवार काे सड़काें पर दिखे कम वाहन
कड़ाके की ठंड का दौरान पंजाब में दो दिन के बजाय तीन दिन यानी बुधवार तक जारी रह सकता है। पंजाब में अगले कुछ दिनाें का माैसम में ठंड का प्रकाेप जारी रहने के आसार है। लुधियाना में भी साेमवार काे सड़काें पर चहल-पहल कम रही। बाजाराें में भी कम भीड़ थी।