विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: बठिंडा में सबसे ठंडी रात, 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा; 25 अक्टूबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:00 AM (IST)

पंजाब में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, बठिंडा में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ...और पढ़ें

Punjab Weather: बठिंडा में सबसे ठंडी रात। फाइल फोटो

Punjab Weather: बठिंडा में सबसे ठंडी रात। फाइल फोटो

HighLights

  1. बठिंडा में रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

  2. पंजाब के कई शहरों में रातें हुई ठंडी।

  3. 25 अक्टूबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ से वर्षा की संभावना।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। शनिवार को बठिंडा में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम था। पठानकोट में रात का तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़, एसबीएस नगर, फरीदकोट, गुरदासपुर और पटियाला में यह 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य जिलों में रात का तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि, अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगे मौसम साफ रहने की संभावना है। 25 अक्टूबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से पंजाब में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है।

बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी

बेमौसमी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों ने जिस धान की फसल को बेटों की तरह पाल-पोसकर तैयार किया था, वह पकने के बाद कटाई से ठीक पहले कुदरत की मार का शिकार हो गई। गांव नथाना, गंगा और आसपास के क्षेत्रों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

किसानों के अनुसार, कई खेतों में फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जबकि अन्य स्थानों पर भी काफी नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा ने पहले से आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे किसानों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

गांव गंगा के किसान बलकरण सिंह ने बताया कि उनकी 12 एकड़ में खड़ी पकी धान की फसल ओलावृष्टि के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसी गांव के किसान चन्नी सिंह की भी नौ एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने बताया कि धान पूरी तरह पक चुका था और अगले एक-दो दिनों में कटाई शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।