Move to Jagran APP

वकील बेटे के मुंशी ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर किया था कमलेश रानी का कत्ल, 5 साल से कर रहा था नौकरी

गत बुधवार को कमलेश रानी का शव उनके घर में ही बेड पर पड़ा मिला था। हत्यारे ने उनकी हत्या करने से पहले उनके मुंह को बेदर्दी से टेप बांधकर बंद कर दिया था। इस कारण घर में किसी को हत्या का पता नहीं चल पाया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 03:20 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 03:20 PM (IST)
वकील बेटे के मुंशी ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर किया था कमलेश रानी का कत्ल, 5 साल से कर रहा था नौकरी
पटियाला पुलिस ने 60 साल की कमलेश रानी के मर्डर का केस सुलझा लिया है। सांकेतिक फोटो

पटियाला, जेएनएन। थाना लाहौरी गेट की विकास कालोनी में कमलेश रानी का कत्ल उनके ही वकील बेटे के मुंशी ने किया था। पांच साल से मुंशीगिरी कर रहा आरोपित विक्रम (30) कमलेश रानी के बेटे अधिवक्ता हैरी सिंगला के पास काम करता था। हर समय सिंगला परिवार के नजदीक रहने के कारण उसे घर की हर जानकारी थी। उसने ही लूट की साजिश रची थी। कमलेश रानी के कत्ल के बाद सहानुभूति जताने के लिए वह परिवार के पास भी पहुंचा था। इसी बहाने पुलिस जांच पर निगरानी रख रहा था। 20 अप्रैल की रात 2 बजे के करीब आरोपित विक्रम ने अपने मासी के बेटे अमरिंदर सिंह व गगन  के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके लिए अमरिंदर सिंह की बाइक इस्तेमाल की गई थी।

loksabha election banner

एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विक्रम व उसके मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरा साथी फरार है। जांच टीम ने दोनों आरोपितों से करीब 40  लाख रुपये के गहने व कैश बरामद कर लिया है। एसएसपी दुग्गल ने कहा कि जांच के दौरान कुछ सुराग मिले थे। इसके बाद छह सदस्यी. स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम बनाई गई थी। इसमें एसपी सिटी आईपीएस वरुण शर्मा, एसपी डी हरमीत हुंदल, डीएसपी डी कृष्ण पैंथे, डीएसपी घनौर जसविंदर टिवाणा, सीआईए इंचार्ज राहुल कौशल व थाना लाहौरी गेट इंचार्ज जसप्रीत सिंह को शामिल थे। इन्होंने 96 घंटे में ही केस हल कर दिया।

कमलेश रानी ने पहचान लिया था, इसी कारण कर दिया कत्ल

कमलेश रानी के दो बेटे शैरी सिंगला व सन्नी सिंगला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर वकील हैं। मंझला बेटा हैरी सिंगला जिला अदालत में वकालत करता है। विकास कालोनी स्थित मकान में कमलेश रानी के अलावा उनका बेटा हैरी अपने परिवार के साथ रहता है। दो हिस्सों में बने मकान के एक हिस्से में हैरी ने रिहायश व फ्रंट पर अपना आफिस बनाया हुआ है। हैरी के पास विक्रम करीब पांच साल से मुंशी का काम कर रहा था। इस वजह से उसका घर में आना-जाना बहुत था।

अक्सर वह हैरी सिंगला के घर पर बने आफिस में रुकता था। यहीं पर पूरे दिन काम करता रहता था। इस वजह से उसे घर के हर रास्ते की जानकारी थी, घटना वाली रात को विक्रम ही अपने साथी के मिलकर अंदर घुसा था, इसके बाद बजुर्ग महिला को डरा धमका अलमारी से तिजोरी की चाबी लेने के बाद तिजोरी खोल कैश व गहने चोरी कर लिए थे। इस दौरान कमलेश रानी ने उसे पहचान लिया तो उसने मुंह पर टेप लपेट दी। दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

आरोपित विक्रम को अपने हाथों से खना बनाकर खिलाती थी कमलेश रानी

हैरी सिंगला के परिवार के मुंशी विक्रम के साथ नजदीक संबंध थे। कमलेश रानी विक्रम को अपने बेटे की तरह ही मानती थी। बेटे हैरी सिंगला के पास घर के ऑफिस में काम करने के दौरान वह उसे खाना बनाकर भी खिलाती थी क्योंकि अक्सर घरेलू काम को लेकर भी उसकी मदद लेती थी।

आरोपित इतना शातिर था कि वारदात के बाद अगले दिन सुबह आठ बजे कत्ल के बारे में सूचना मिलते ही परिवार के पास पहुंच गया। यही नहीं लाश अस्पताल ले जाने से लेकर पोस्टमार्टम होने तक वह परिवार की मदद की आड़ में पुलिस जांच की जानकारी लेने लगा था।

छह मेंबरीय सिट ने 96 घंटे में सुलझाया केस- एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.