पंजाब पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन भी किसानों के हक में उतरी Ludhiana News
मेहर सिंह कलेर ने कहा कि केंद्र सरकार ने धक्केशाही से जो किसान विरोधी बिल पास किए हैं उनके आने वाले समय में खतरनाक नतीजे सामने आएंगे। किसान यूनियन के 25 सितंबर के विरोध प्रदर्शन में पंजाब भर से पंजाब पुलिस एसोसिएशन के सभी सदस्य शामिल होंगे।
जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। पंजाब पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन लुधियाना देहात की एक अहम बैठक प्रधान मेहर सिंह कलेर की अगुआई में हुई। इसमें सर्वसम्मति से केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी पास किए गए तीन कानूनों के खिलाफ मत पास किया गया। प्रधान कलेर ने कहा कि पंजाब पुलिस एसोसिएशन (जगराओं) किसानों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। एसोसिएशन किसान यूनियन की ओर से किए जा रहे प्रदर्शनों में उनका समर्थन करेगी।
मेहर सिंह कलेर ने कहा कि केंद्र सरकार ने धक्केशाही से जो किसान विरोधी बिल पास किए हैं, उनके आने वाले समय में खतरनाक नतीजे सामने आएंगे। किसान यूनियन के 25 सितंबर को किए जाने वाले संघर्ष में पंजाब भर से पंजाब पुलिस एसोसिएशन के सभी सदस्य धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। पंजाब बंद का पूरी तरह से समर्थन किया जाएगा।
इस मौके इंस्पेक्टर मोदन सिंह, पूर्व सरपंच चूहड़ सिंह, यादवेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, दर्शन सिंह उपप्रधान, मुख्तियार सिंह उपप्रधान, संतोष सिंह सचिव, गुरचरण सिंह चौकीमान, हरपाल सिंह पूर्व सरपंच, सुखदर्शन सिंह और विचित्र समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें