Punjab Monsoon 2022: पंजाब के कई शहराें में फिर छाए बादल, शाम काे बारिश के आसार
Punjab Monsoon Update Latest News पंजाब में दाे दिन बारिश के बाद शनिवार काे कई जिलाें में बादल छाए हुए हैं। एक दिन पहले पटियाला में 29 एमएम और अमृतसर में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Punjab Monsoon Update 2022: पंजाब में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जिलाें में बादल छाए हुए हैं। अगले एक सप्ताह मौसम सुहावना रहेगा। गाैरतलब है कि मानसून के सक्रिय होने के साथ शुक्रवार को लुधियाना और बठिंडा में अच्छी बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में लुधियाना में 77 एमएम और बठिंडा में 59.6 एमएम बारिश हुई थी।
कई शहराें में बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
पटियाला में 29 एमएम और अमृतसर में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। एक दिन पहले प्रदेश में सबसे गर्म रहने वाला शहर बठिंडा का पारा पूरी तरह से लुढ़क गया था। शुक्रवार को दिन का तापमान 29.6 डिग्री (सामान्य से 9 डिग्री कम) दर्ज किया गया। अमृतसर में 30.4 (सामान्य से 6 डिग्री कम), लुधियाना में 32.4 डिग्री (सामान्य से 3 डिग्री कम) और पटियाला में 33.3 डिग्री (सामान्य से 2 डिग्री कम) तापमान रहा।
जून में सामान्य से 12.5 एमएम कम हुई वर्षा
मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून ने समय पर आया है। इसके चलते अच्छी वर्षा की उम्मीद है। जून में सामान्य से कम बारिश हुई है। जून में सामान्य तौर पर 82.8 एमएम वर्षा होती है लेकिन इस बार 70.6 एमएम हुई है। लुधियाना में गत दिवस सीवरेज ब्लाक होने के कारण बारिश के पानी ने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। नगर निगम के अधिकारी इसके समाधान पर ध्यान नहीं देते हैं। यही कारण है कि मानसून की पहली बारिश में ही फोकल प्वाइंट की हालत खराब हो गई है। इसके अलावा राज्य के कई जिलाें में बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है।