Punjab Monsoon Update: पंजाब में इस तारीख काे आएगा मानसून, जानें माैसम विभाग का ताजा अपडेट
Punjab Monsoon 2022 news पंजाब में अगले 2 दिन में मानसून आने के आसार हैं। पहले संभावना जताई जा रही थी कि मानसून 2 जुलाई के बाद आएगा। इसके अलावा कई शहराें में उमस भरी गर्मी ने लाेगाें काे बेहाल कर रखा है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Monsoon 2022: पंजाब में जल्द ही झमाझम बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। माैसम विभाग चंडीगढ़ की मानें ताे इस बार 30 जून से 2 जुलाई के बीच मानसून आ सकता है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह ने मंगलवार को बताया कि पहले संभावना जताई जा रही थी कि मानसून दो जुलाई के बाद आएगा लेकिन मौजूदा समय में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसके अनुसार समय पर मानसून आ जाएगा। 29 जून को पंजाब में प्री मानसून बारिश हो सकती है।
जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश के आसार
इस बार जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। माैसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, रूपनगर, होशियारपुर में कई जगह पर बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में कमी आएगी। पंजाब के अन्य जिलों मौसम शुष्क रहेगा। लुधियाना, रोपड़, होशियारपुर के कई इलाकों में दोपहर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई थी। आज दाेपहर के बाद भी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
लुधियाना में छाए बादल
लुधियाना में मंगलवार सुबह बादलों ने डेरा डाल रखा है। सुबह से बादलों का आना जाना लगा हुआ है। कभी तेज धूप तो कभी बादल आ रहे हैं। सुबह आठ बजे के करीब पांच मिनट के लिए बूंदाबांदी भी हुई।उसके बाद फिर से धूप खिल उठी। लेकिन साढ़े आठ बजे फिर बादल आ गए। इस दौरान तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 140 के स्तर पर था। मौसम विभाग की मानें तो आज शाम के बाद से प्री मानसून बरसेगा।
पंजाब में बदल रहा माैसम
राज्य में इस समय उमस और भीषण गर्मी से लाेग बेहाल हाे रहे हैं। यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई ताे लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस बार माैसम में भी बदलाव देखने काे मिल रहा है। मई के महीने में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। हालांकि जून में अभी तक कम बारिश से माैसम गर्म है।
यह भी पढ़ें-Punjab Power Crisis: गांवाें में 8 और शहराें में लग रहे 6 घंटे के कट; तलवंडी साबो प्लांट का एक यूनिट ठप
यह भी पढ़ें-PSEB 12th Result 2022: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट स्थगित, जानिए पूरी डिटेल