विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोहाली से गए पति ने मंडी गोबिंदगढ़ में पत्नी को घेरकर चाकू से गोदा, भागकर बचाई जान

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 23 Apr 2021 01:06 PM (IST)

बुरी तरह घायल श्रुति मंडी गोबिंदगढ़ के चौड़ा बाजार स्थित एयरटेल सेंटर में नौकरी करती है। उसका अपने पति विवेक ...और पढ़ें

खन्ना के गुरु नानक नगर में रहने वाली श्रुति को राजेंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया है। सांकेतिक फोटो
खन्ना के गुरु नानक नगर में रहने वाली श्रुति को राजेंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया है। सांकेतिक फोटो

मंडी गोबिंदगढ़, जेएनएन। मंडी गोबिंदगढ़ में शुक्रवार सुबह बेरहम पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कई वार करते हुए महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार खन्ना के गुरु नानक नगर में रहने वाली श्रुति मंडी गोबिंदगढ़ के चौड़ा बाजार के बीच एयरटेल के सेंटर में नौकरी करती है। उसका अपने पति विवेक से झगड़ा चल रहा है। इस कारण दोनों अलग अलग रहते हैं। विवेक मोहाली के बलोंगी में रहता है। रोजाना की तरह श्रुति घर से काम पर आई थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर खड़े विवेक ने चाकू से श्रुति के शरीर पर कई वार कर डाले।

श्रुति भागते हुए शोर मचाने लगी। आसपास के लोगों को देख विवेक मौके से भाग गया। श्रुति को पहले मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे राजेंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच शुरू की जांच

मंडी गोबिदगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ प्रेम सिंह खुद मौके पर पहुंचे और विवेक की तलाश में एक टीम को भी मोहाली भेजा गया। एसएचओ ने कहा कि पुलिस की एक टीम बयान लेने के लिए पटियाला भेजी गई है। घायल महिला जो भी बयान दर्ज करवाएगी उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।