Move to Jagran APP

पंजाबः 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, एक बेटी के बाप ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला किया गलत काम, वीडियो बनाई

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपित की पहचान गांव चोमो के हरजिंदर सिंह उर्फ बबलू (43) के रूप में हुई। पुलिस ने डाबा लोहारा रोड स्थित गुरु नानक नगर निवासी 17 वर्षीय लड़की की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 12:42 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 08:38 AM (IST)
पंजाबः 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, एक बेटी के बाप ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला किया गलत काम, वीडियो बनाई
गांव चोमो के हरजिंदर सिंह उर्फ बबलू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। जालंधर के आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित चोमो के रहने वाले हरजिंदर सिंह उर्फ बबलू (43) को 17 साल की लड़की को नशीली कोल्ड ड्रिंंक पिला दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित खुद एक बेटी का पिता है। उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और फिर पिस्तौल के बल पर डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब थाना डाबा पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को मंगलवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने डाबा लोहारा रोड स्थित गुरु नानक नगर निवासी 17 वर्षीय लड़की की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। लड़की ने बताया कि जालंधर के गांव दकोहा में उसका ननिहाल है। वो पिछले 5-6 साल से वहां रह कर पढ़ाई कर रही थी। वहां आरोपित किराए पर रहा करता था। आरोपित ने उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ घरेलू रिश्ता बना रखा था। वर्ष 2020 में वह वापस अपने माता-पिता के पास आकर यहीं रहने व पढ़ने लगी। अगस्त 2020 में हजिंदर उनके घर मिलने के लिए आया। घर में उसे अकेले देख कर उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला कर पिला दिया। उसे पीकर वो बेहोश हो गई। उसी हालत में उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई।

इसके बाद सितंबर 2020 में उसे पिस्तौल दिखा कर, नवंबर 2020 और फरवरी 2021 में वीडियो दिखा उसके साथ जबरदस्ती की। जिससे वह बुरी तरह से टूट गई। तंग आकर 15 मार्च, 2021 में उसने आत्महत्या का प्रयास किया मगर समय रहते उसे बचा लिया गया। उसके बाद उसके माता-पिता काे सारे मामले का पता चला और पुलिस को शिकायत दी गई। परमजीत सिंह ने कहा कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शादीशुदा हरजिंदर एक बेटी का पिता है और गांव में करियाने की दुकान करता है।

यह भी पढ़ें - लुधियाना के पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा का निधन, नगर निगम की शाम काे हाेने वाली बैठक रद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.