पंजाब में लू का खतरा बढ़ा, दोपहर में घर से न निकलें; सेहत विभाग की चेतावनी, जानिए कैसे बचें भीषण गर्मी से
लुधियाना में बढ़ती गर्मी के बीच सेहत विभाग ने लू को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों को दोपहर में ...और पढ़ें

ये AI से जरनेटेड इमेज है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के कई जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए सेहत विभाग ने लू को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच घरों से बाहर निकलने से बचें, क्योंकि इस दौरान लू का खतरा सबसे अधिक रहता है।
तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने पर शरीर में पानी की कमी, थकावट और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। सेहत विभाग के अनुसार बुजुर्ग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, हृदय, मधुमेह और सांस संबंधी रोगों से पीड़ित व्यक्ति इस मौसम में ज्यादा जोखिम में होते हैं। इसके अलावा खेतों में काम करने वाले किसान और खुले में मजदूरी करने वाले श्रमिकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
