यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather: पंजाब में बारिश से मिली राहत, 9 सितंबर तक साफ रहेगा मौसम
पंजाब में पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार वर्षा से कई जिले बाढ़ से प्रभावित थे। शुक्रवार को भी ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब के कई जिलों में हल्की वर्षा
- 9 सितंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान
- 10 सितंबर से फिर भारी वर्षा की संभावना
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पिछले एक सप्ताह से पंजाब के अलग-अलग जिलों में लगातार वर्षा हो रही थी। ज्यादातर जिलें भारी वर्षा के चलते बाढ़ से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को भी पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
जिसमें मानसा मे 32 मिलीमीटर, लुधियाना में 9.8 मिलीमीटर, पटियाला में 1.8 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 1.7 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 1.0 मिलीमीटर, फरीदकोट में 3.0 मिलीमीटर, होशियारपुर में 1.0 मिलीमीटर, पठानकेाट में 3.0 मिलीमीटर, मोहाली में 2.0 मिलीमीटर व रूपनगर में 1.0 मिलीमीटर वर्षा हुई।
हालांकि, अधिकांश जिलों में वर्षा सुबह साढे आठ बजे से पहले हुई। उसके बाद दिन में तेज धूप खिली रही। जिससे लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि पिछले पांच दिनों से दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा था।
उधर मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार नौ सितंबर तक पंजाब में मौसम साफ रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं है। जिससे बाढ़ से जूझ रहे पंजाब को थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, 10 सितंबर से दोबारा से मानसून सक्रिय होगा और भारी वर्षा की संभावना है।
