Move to Jagran APP

सुखबीर बादल का कैप्टन पर हमला, बोले-झूठ के सहारे बन गए पंजाब के सीएम

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को खन्ना के ग्रीनलैंड पैलेस में रैली को संबोधित किया।

By Edited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 05:15 AM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 05:15 AM (IST)
सुखबीर बादल का कैप्टन पर हमला, बोले-झूठ के सहारे बन गए पंजाब के सीएम
सुखबीर बादल का कैप्टन पर हमला, बोले-झूठ के सहारे बन गए पंजाब के सीएम

जासं, खन्ना । शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को खन्ना के ग्रीनलैंड पैलेस में रैली को संबोधित किया। सुखबीर का निशाना इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह रहे। उन्होंने कैप्टन को निकम्मा सीएम तक कह डाला। उन्होंने कहा कि चुनाव में बोले गए झूठ के सहारे कैप्टन सीएम तो बन गए, लेकिन पंजाब का विकास रुक गया। सुखबीर ने एक के बाद एक कई आरोप कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार पर लगाए।

loksabha election banner

शिअद अध्यक्ष ने लगाए ये आरोप

सुखबीर बादल ने कई गंभीर आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दो साल में एक भी ग्रांट नहीं आई। एससी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप रोकी गई। 1500 करोड़ कॉलेजों का बकाया फंसा है। एससी बच्चों को एडमिशन नहीं मिल रही। उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों को बिजली राहत बंद की गई है। सेवा केंद्र बंद कर दिए। विश्व कबड्डी कप बंद करवा दिया। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बंद करवा दी। मुलाजिमों को डीए और पे कमीशन नहीं मिल रही। अध्यापकों को लाठियों से पीटा जा रहा। गन्ना किसानों का पिछले साल का 200 करोड़ बकाया नहीं दिया।

सुखबीर ने मंत्री रंधावा को कहा मेंटल

सुखबीर बादल ने इसके साथ ही मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पर भी बड़ा हमला बोला। करतारपुर कॉरिडोर संबंधी पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्री सुख¨जदर रंधावा ड्रामा कर रहे हैं। वे मेंटल हो गए हैं। सुखबीर ने खन्ना पुलिस पर भी हमला बोला। जालंधर में कैश सहित पकड़े गए पादरी एंथोनी के मामले में उन्होंने खन्ना पुलिस को घेरा। सुखबीर ने कहा कि खन्ना पुलिस सात करोड़ रुपये खा गई। 16 करोड़ पकड़े और 9 करोड़ दिखाए। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसके साथ ही खरड़ में ड्रग इंस्पेक्टर नेहा शौरी और समराला के गांव सेह में अकाली सरपंच के बेटे गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में सुखबीर ने कहा कि प्रदेश का ला एंड आर्डर कंट्रोल से बाहर हो चुका है।

कर्नल कंबोज ने दूलो के बयान को दी हवा

इससे पहले अकाली नेता कर्नल सीडी कंबोज ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो के कैप्टन विरोधी बयान का हवाला देकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दूलो के अनुसार सवा लाख एससी स्टूडेंट्स छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए हैं। उन्होंने कहा कि बालाकोट में हमारी सेना ने वो कर दिखाया जो किसी ने सोचा भी नहीं था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.