यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Protest In Ludhiana: फौजा सिंह सरारी की बर्खास्तगी पर अड़ी कांग्रेस, मिनी सचिवालय पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Protest In Ludhiana पंजाब में कांग्रेस ने साेमवार काे आप सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लुधियाना मिनी सचिवालय पर ...और पढ़ें

जासं, लुधियाना। Protest In Ludhiana: पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने माेर्चा खाेल दिया है। साेमवार काे मिनी सचिवालय पर जिला कांग्रेस ने पंजाब सरकार के दोहरे मापदंड को लेकर प्रदर्शन किया गया। पार्टी का आराेप है कि फौजा सिंह सरारी काे आम आदमी पार्टी की सरकार बचा रही है। इस मामले में फाैजा सिंह काे बर्खास्त ना किए जाने को लेकर पूर्व विधायक पार्षदों के साथ डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन देने पहुंचे।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पिछली सरकारों में हुई गड़बड़ियों की जांच करा रही है। उसमें कई विपक्षी नेता कानून की गिरफ्त में हैं। कांग्रेस के ही करीब आधा दर्जन नेताओं पर शिकंजा कसा गया है। जबकि सरकार में बैठे लाेगों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इसे लेकर सरकार का कोई एक्शन नहीं है। इससे बिफरे विपक्षी भी अब हमलावर हो गए हैं।
फौजा सिंह सरारी भी भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त
जिला कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार को बने अभी छह माह से अधिक का ही वक्त हुआ है कि भ्रष्टाचार के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। सरकार में मंत्री फौजा सिंह सरारी भी भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त हैं। कांग्रेस उनको बर्खास्त कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही है। इसे लेकर सरकार का रैवेया नर्म है। उन्होंने कहा कि सरकार बदले की राजनीति के तहत काम कर रही है। रोष प्रदर्शन में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश पांडे, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुरिंदर डावर के अलावा सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्हाेत्रा, डिप्टी मेयर सर्बजीत कौर के अलावा कई पार्षद, कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अमृतसर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में भी प्रदर्शन
वहीं अमृतसर में भी आप सरकार में कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की बर्खास्तगी को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अमृतसर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस माैके पर सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री हर प्रताप सिंह अजनाला, जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार पप्पू, कांग्रेस देहाती अध्यक्ष भगवंत पाल सिंह सच्चर, जुगल किशोर शर्मा, पार्षद विकास सोनी, समीर मदान मिट्ठू, पार्षद संदीप रिंका, पार्षद महेश खन्ना, रवि प्रकाश आशु, ममता दत्ता, सुरेंद्र चौधरी सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी आदि माैजूद थे।
