Punjab Election 2022: भाजपा ने लुधियाना नार्थ से प्रवीण बंसल और समराला से रंजीत सिंह गहलेवाल को दी टिकट
Punjab Vidhan Sabha Election 2022 लुधियाना नार्थ से बीजेपी ने प्रवीण बंसल को टिकट दे दी है। कांग्रस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी की है। प्रवीण बांसल दो बार उत्तरी हलके से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना नार्थ से बीजेपी ने प्रवीण बंसल को टिकट दे दी है। कांग्रस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी की है। प्रवीण बांसल दो बार उत्तरी हलके से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। बांसल लुधियाना सेंट्रल से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें फिर से लुधियाना उत्तरी से टिकट दी है। 2012 और 2017 में बांसल ने राकेश पांडे को कड़ी टक्कर दी थी। बांसल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और लुधियाना नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर भी रहे हैं। वहीं समराला से भाजपा ने रंजीत सिंह गहलेवाल को टिकट दी है।
इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के राकेश पांडे, आम आदमी पार्टी के मदन लाल बग्गा और शिरोमणि अकाली दल के आरडी शर्मा के साथ है। आरडी शर्मा ने हाल ही में भाजपा छोड़कर अकाली दल ज्वाइन किया था। इस हलके से भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव कतना, युवा भाजपा नेता महेश दत्त शर्मा भी टिकट की दौड़ में थे।
यह भी पढ़ें- गर्मियों के परिधानों की प्रोडक्शन जोरों पर, इस बार महंगे होंगे गारमेंट्स; जानिए इसके पीछे का कारण
बता दें कि कांग्रेस के विधायक राकेश पांडे इस बार आठवीं बार चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले वह छह बार विधायक रहे हैं, जबकि एक बार भाजपा उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे। पिछले चुनावों में वे 5132 वोट से ही जीत पाए थे, लेकिन इस बार चुनौती काफी बड़ी है। इस बार चुनाव मैदान में पांडे के सामने आम आदमी पार्टी के नेता मदन लाल बग्गा चुनाव मैदान में हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा से आए पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें- पटियाला में शराब तस्करों पर रेड करने गई पुलिस पार्टी पर हमला, हवलदार सहित एएसआइ जख्मी
यह भी पढ़ें- सीईटीपी की पाइप में सीवरेज कनेक्शन जोड़ने पर पीपीसीबी सख्त, नगर निगम कमिश्नर को थमाया नोटिस