Move to Jagran APP

पंजाब चुनाव 2022: ​​​​​लुधियाना में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, 25 लोग गिरफ्तार

Punjab Chunav 2022ः सरकार की और से जारी कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में देर रात मुहिम चलाते हुए 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:47 AM (IST)
पंजाब चुनाव 2022: ​​​​​लुधियाना में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करना पड़ा महंगा,  25 लोग गिरफ्तार
काेविड गाइडलाइन का उल्लंघन करते 25 लाेग गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Punjab Chunav 2022ः  पंजाब में चुनावी सीजन में काेविड गाइडलाइंस की उल्लंघना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार की और से जारी कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में देर रात मुहिम चलाते हुए 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे थे। इसके साथ ही सार्वजनिक जगहाें पर शराब पी रहे थे। आराेपिताें के खिलाफ विभिन्न थानों में 6 केस दर्ज किए गए। डीसीपी ट्रैफिक व क्राइम अगेंस्ट वूमेन सौम्या मिश्रा ने कहा कि यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि रात 10 बजे के बाद केवल जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलें। अन्यथा पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए मजबूर होगी। गाैरतलब है कि पंजाब के लुधियाना जिले में काेविड के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। हर राेज एक हजार से ज्यादा मरीज काेविड पाजिटिव रिपाेर्ट हाे रहे हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-लुधियाना में रिलायंस पेट्रोल पंप पर बड़ी वारदात, स्कोडा में आए 2 लुटेरों ने कर्मियों से गन प्वाइंट पर लूटे 30 हजार

यह भी पढ़ें-पोलिंग स्टेशनों पर दिव्यांगों के लिए उपलब्ध होगी व्हीलचेयर

लुधियाना। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए प्रशासनिक तौर पर बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को एडीसी नयन जस्सल ने अफसरों के साथ बैठक की और पोलिंग स्टेशनों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें गेट से बूथ तक जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन पर बूथ वालंटियरों की नियुक्ति भी की जाए जो कि दिव्यांग मतदाओं की मदद कर सकें।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Update: पंजाब के कई शहराें में 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार, माैसम विभाग ने किसानाें काे किया अलर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.