Move to Jagran APP

लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में मंत्री सरकारिया ने संस्कार टीम के सदस्यों को किया सम्मानित

लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस दौरान एडवोकेट गोपाल सिंह और उनकी संस्कार टीम के मुखी मनदीप केशव गुड्डू अमरजीत सिंह सैनी प्रिंस कपूर गुरप्रीत सिंह सैनी फतेह सिंह प्रतीक वर्मा का सम्मान किया गया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 09:26 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 09:26 AM (IST)
लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में मंत्री सरकारिया ने संस्कार टीम के सदस्यों को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया संस्कार टीम के सदस्य को सम्मानित करते हुए।

लुधियाना, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में एक भव्य परेड का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। एडवोकेट गोपाल सिंह और उनकी संस्कार टीम के मुखी मनदीप केशव गुड्डू, अमरजीत सिंह सैनी, प्रिंस कपूर, गुरप्रीत सिंह सैनी, फतेह सिंह, प्रतीक वर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिस्शनर राकेश अग्रवाल के अलावा पंजाब की अन्य प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित थीं।

loksabha election banner

इस अवसर पर अधिवक्ता गोपाल सिंह जी ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी में उनके द्वारा प्रदान की गई सामाजिक सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र को देखकर हमारा मनोबल बढ़ाया है। जिसमें कोविड-19 से 800 से अधिक मृत लोगों के अंतिम संस्कार सेवाएं, नि:शुल्क रक्तदान सेवा और ट्रैफिक मार्शल ड्यूटी, लंगर सेवा और प्रवासियों की सेवा को शामिल किया गया है। कोरोना काल के दौरान अपने घरों के बाहर फंसे थे। गोपाल सिंह जी ने बताया कि उन्होंने अपना शरीर को सीएमसी हस्पताल को दान कर दिया है। उनकी मौत के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.