विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में कंडक्टर की मौत

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:15 PM (IST)

दोराहा जीटी रोड पर पीआरटीसी की बस और ट्रक की टक्कर में बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि तीन ...और पढ़ें

लुधियाना में भीषण सड़क हादसा। सांकेतिक फोटो

लुधियाना में भीषण सड़क हादसा। सांकेतिक फोटो

संवाद सूत्र, दोराहा (लुधियाना)। दोराहा जीटी रोड पर बुधवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली से लुधियाना आ रही पीआरटीसी की बस मैकडानल्ड के नजदीक आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कंडक्टर सुखपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री घायल हो गए।

हादसे में बस का एक हिस्सा चकनाचूर हो गया। दोराहा थाना के एसएचओ चरणजीत सिंह के अनुसार बस चालक हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह बस लेकर दिल्ली से लुधियाना आ रहा था। बस में 15 लोग सवार थे। दोराहा जीटी रोड पर मैकडानल्ड के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बिना इंडिकेटर दिए हुए ट्रक मोड़ दिया।

इस दौरान उन्होंने रुकने की कोशिश की लेकिन बस ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में बस के कंडक्टर की मौत हो गई व अन्य तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।