पेट्रोल के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
राष्ट्रवादी काग्रेस पार्टी युवा के राष्ट्रीय सचिव सचिन टंडन ने जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : मंहगाई का नाम मोदी सरकार है। खाने पीने की वस्तुओं का रेट आसमान में है और तेल का खेल लगातार जारी है जो रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। उपरोक्त बयान देते हुए राष्ट्रवादी काग्रेस पार्टी युवा के राष्ट्रीय सचिव सचिन टंडन ने बढ़ रहे तेल के दामों को रोकने में विफल हो रही मोदी सरकार के खिलाफ दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। टंडन ने कहा कि जब मनमोहन सरकार 150 रुपये कच्चे तेल के दाम में 72 रुपये तेल देती थी,तो उससे आधे दाम होने पर भी तेल 84 रुपये है, इससे मौजूदा केन्द्र सरकार की नियत में खोट नजर आ रहा है। टंडन ने कहा कि अपने आप को गरीब का बेटा कहने वाले प्रधानमंत्री तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को लगाम कसने की बजाय विदेश दौरों पर व्यस्त हैं और तेल कंपनियों ने मनमाने दाम बढाकर देशवासियों का तेल निकाल कर रख दिया, अच्छे दिनों की उम्मीद पर चुनी सरकार से आम जनता को यह उम्मीद नहीं थी। देश की जनता विदेश में रूतवा बाद में पहले रोटी मांगती खोज रही है ताकि उनका पेट भर सके। राकंपा वर्करों ने केंद्र सरकार व तेल कंपनियों का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सरकार व तेल कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की जेबें ढीली होती जाी रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, जिला प्रमुख परमिंदर सिंह, मनीष आगडा, ब्रजेश अरोड़ा, अश्वनी काका, सचिन खुराना, राजिन्द्र विज, मनप्रीत सिंह, केसर कलसी, वरुण,साहिल, शेखर गाधी आदि शामिल थे।