Move to Jagran APP

लुधियाना में प्रापर्टी होगी महंगी, कामर्शियल और इंडस्ट्रियल रजिस्ट्री की दरें 25% बढ़ेंगी; जानें किस एरिया में कितने बढ़ेंगे दाम

property prices in Ludhiana औद्याेगिक नगरी में अब प्रापर्टी खरीदना अब आसान नहीं रहेगा। कलेक्टर रेट बढ़ने पर कालोनाइजरों का कहना है कि पहले ही कोविड के बाद से काम ठप है और इस तरह के फैसलों से ओर नुकसान होगा।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 07:03 AM (IST)
लुधियाना में प्रापर्टी होगी महंगी, कामर्शियल और इंडस्ट्रियल रजिस्ट्री की दरें 25% बढ़ेंगी; जानें किस एरिया में कितने बढ़ेंगे दाम
औद्योगिक नगरी में प्रापर्टी के दामों में आएगा उछाल। (फाइल फाेटाे)

मुनीश शर्मा, लुधियाना। औद्योगिक नगरी में प्रापर्टी के दामों में आने वाले कुछ दिनों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है। इसका मुख्य कारण कलेक्टर दामों के बढ़ोतरी को लेकर नए प्रस्तावित दाम है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से फीडबैक लिया जा रहा है और इसके आधार पर ही दामों में इजाफा किया जाएगा।

loksabha election banner

इस बार रजिस्ट्रियां के दाम पिछले साल के मुकाबले 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारियां हो चुकी है। हैरान करने वाले बात यह है कि लुधियाना वेस्ट के सबसे बड़े और पाश इलाकों में कलेक्टर दरों को सबसे कम 5 से 7 प्रतिशत तक ही बढ़ाया गया है। बाकी इलाकों में रिहायशी, कामर्शियल और इंडस्ट्रियल रजिस्ट्री के कलेक्टर दाम 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाए जाएंगे।

गाैरतलब है कि लुधियाना में प्रापर्टी के दाम तो आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकारी रेवन्यू में कुछ खास इजाफा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अब डिप्टी कमिश्नर की ओर से कलेक्टर रेट के दामों में तीन से चार गुणा तक की बढ़ोतरी करने का खाका तैयार किया गया है। अगर इस तैयार खाके के मुताबिक दामों में इजाफा किया जाता है, तो इसका असर खरीदारी की जेब पर पड़ेगा और पहले की तुलना में रजिस्ट्री के लिए अधिक दाम प्रापर्टी की खरीदारी पर देने होंगे।

कालोनाइजरों का कहना है कि पहले ही लुधियाना में कोविड के बाद से काम ठप है और इस तरह के फैसलों से ओर नुकसान होगा। अभी मार्केट के हालातों को देखते हुए बढ़ोतरी से राहत देनी चाहिए। अगर बढ़ोतरी करनी है, तो इसे धीमे धीमे किया जाए। नहीं तो जो रेवन्यू आ रहा है, वह भी खरीद फरोखत कम होने से कम हो जाएगा।

हर किसी को घर देने के लिए सरकार करे सहयोग

जीके इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सीएमडी गुलशन कुमार के मुताबिक इस समय पहले ही रियल एस्टेट कारोबारी परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार प्रधानमंत्री योजना की तरह सस्ते घर बनाने वालों को रजिस्ट्री रेट में रियायत देनी चाहिए। क्योंकि देशभर में हर किसी को घर बनाने के सपने को साकार करने में पंजाब सरकार को भी अफोर्डएबल घरों के लिए राहत देनी चाहिए।

पहले ही लुधियाना में मंदी का असर

रणजीत एवेन्यू के एमडी हरमीत सिंह के मुताबिक सरकार को अभी दामों में इजाफे में राहत देने पर विचार करना चाहिए। हर साल कलेक्टर रेट तीस से चालीस प्रतिशत से अधिक दामों में इजाफा नहीं किया जाता है। लेकिन इस बार प्रस्तावित तीन से चार गुणा तक की बढ़ोतरी से आम आदमी को नुक्सान सहना होगा। क्योंकि प्रापर्टी के दामों में पिछले लंबे समय से एक रूकावट का सिलसिला है। इसमें कोविड सहित मार्केट में कारोबार कम होना एक मुख्य वजह है। ऐसे में इतनी बढ़ोतरी से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

   शहर में इस तरह से हाेंगी कलेक्टर दरें

इलाके                                     दाम पहले       अब

  • महाराजनगर                      16800          24000
  • गुरदेव नगर                      23600           33000
  • क्लब राेड                         30400          43000
  • माल राेड                        100100         140000
  • नेशनल राेड                     12300          17000
  • कुंदनपुरी                       16800            24000
  • शिवपुरी                         20200             28000
  • टैगाेर नगर                   25200               35000
  • राजपुरा राेड                25200                 35000
  • सराभा नगर ब्लाक सी,एच,आई  23460      25000
  • हाउसिंग बाेर्ड कालाेनी एच-जे 11960         15000
  • बीआरएसनगर ई से आई तक 15410        20000

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.