Move to Jagran APP

आठ हफ्ते की छुट्टी गया कैदी 14 माह बाद जेल लौटा

सेंट्रल जेल से आठ हफ्ते की जमानत लेकर छुट्टी पर गया कैदी फरार हो गया। मगर उसके 14 महीने के बाद अचानक वो जेल पहुंच गया। अब थाना डेहलों पुलिस ने उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 05:58 PM (IST)
आठ हफ्ते की छुट्टी गया कैदी 14 माह बाद जेल लौटा
आठ हफ्ते की छुट्टी गया कैदी 14 माह बाद जेल लौटा

जासं, लुधियाना : सेंट्रल जेल से आठ हफ्ते की जमानत लेकर छुट्टी पर गया कैदी फरार हो गया। मगर उसके 14 महीने के बाद अचानक वो जेल पहुंच गया। अब थाना डेहलों पुलिस ने उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। एएसआइ कर्मजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान डेहलों के गांव मुकंदपुर निवासी बलविदर सिंह के रूप में हुई।

loksabha election banner

थाना मंडी गोबिदगढ़ पुलिस ने सितंबर 1998 में उसके खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया था। जिसमें अदालत ने उसे सजा सुना दी। कोरोना काल के दौरान 21 अप्रैल 2020 को उसे आठ हफ्ते की जमानत पर छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। मगर तय समय पर छुट्टी काटने के बाद वो वापस जेल नहीं आया। मगर बाद में वो अचानक फरीदकोट जेल पहुंच गया। अब उसके खिलाफ जेल नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.