Move to Jagran APP

लुधियाना ब्रोस्टल जेल में कैदी ने नस काट किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल कराया भर्ती

लुधियाना ब्रोस्टल जेल में सजा काट रहे कैदी ने अपने हाथ की नसें काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद उसे वापस ब्रोस्टल जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Vinay kumarPublished: Sun, 25 Sep 2022 02:22 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 02:22 PM (IST)
लुधियाना ब्रोस्टल जेल में कैदी ने नस काट किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल कराया भर्ती
लुधियाना ब्रोस्टल जेल में कैदी ने नस काट आत्महत्या का प्रयास किया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना ब्रोस्टल जेल में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत सजा काट रहे कैदी ने अपने हाथ की नसें काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद उसे वापस ब्रोस्टल जेल भेज दिया गया। अब थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कैदी सूरज कुमार के रूप में हुई।

loksabha election banner

पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट रमेश चंद की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। 25 अगस्त के दिन पुलिस को भेजी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि आरोपित कई आपरधिक केसों में सजा काट रहा है। गत 24-25 अगस्त की रात करीब 8.15 बजे उसने गेट के पास लगी जाली से अपने हाथ की नसें काट लीं। मौके पर मौजूद जेल गार्द ने उसे लहुलुहान हालत में देख कर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि आरोपित पहले भी आत्महत्या के लिए कई बार प्रयास कर चुका है। जिसे लेकर सिविल अस्पताल में डाक्टरों के बोर्ड द्वारा उसका मानसिक चेकअप भी कराया गया था। मगर डाक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में उसे नार्मल इंसान बताया। गुरमीत सिंह ने कह कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

लुधियाना: ग्यासपुर चौक के पास रेलवे ट्रेक क्रस करते वक्त एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का आभास होते ट्रेन ड्राइवर ने ट्रेन रोक घायल व्यक्ति को ढंडारी रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। ढंडारी रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल मार्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें-  Punjab Assembly Session Controversy: विवाद का अंत, पंजाब के राज्यपाल ने दी 27 सितंबर से विधानसभा सत्र बुलाए जाने की मंजूरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.