Move to Jagran APP

लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदी ने वार्डर पर किया हमला, मारपीट के बाद वर्दी भी फाड़ी; मामला दर्ज

लुधियाना सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी ने जेल वार्डर पर हमला कर उसकी वर्दी फाड़ दी। मौके पर पहुंचे अन्य मुलाजिमों ने उसे काबू किया। थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 01:57 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 01:57 PM (IST)
लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदी ने वार्डर पर किया हमला, मारपीट के बाद वर्दी भी फाड़ी; मामला दर्ज
लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदी ने वार्डर पर हमला कर उसकी वर्दी फाड़ दी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी ने जेल वार्डर पर हमला कर दिया। मारपीट कर आरोपित ने उसकी वर्दी फार्ड दी। मौके पर पहुंचे अन्य मुलाजिमों ने उसे काबू करके अलग किया।अब थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई बिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान बहादर के रोड स्थित धनराज नगर निवासी कैदी दविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उक्त केस सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित जेल में सजा काट रहा है। उसे जेल की चक्की में बंद किया गया है। बुधवार वो चक्की से बाहर आने की जिद कर रहा था। जब जेल बार्डर हरपाल सिंह ने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसकी वर्दी वाली कमीज फाड़ दी और बटन तोड़ दिए। ऐसा करके आरोपित ने सरकारी ड्यूटी में विघ्न पैदा किया। बिंदर सिंह ने कहा कि आरोपित को प्राेडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। 

loksabha election banner

सेंट्रल जेल में लावारिस पड़ी मिली 70 पुड़ियां तंबाकू

सेंट्रल जेल से मोबाइल व प्रतिबंधित वस्तुओं का मिलना निरंतर जारी है। अब जेल गार्द ने जेल परिसर में से एक पैकेट बरामद किया। जिसमें से 70 पुड़ियां तंबाकू (जर्दा) बरामद किया गया। थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। 

एएसआई बिंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट इंद्रप्रीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि बुधवार सुबह जेल परिसर के अंदर सर्च चल रही थी। उसी दौरान हैड वार्डर कश्मीर सिंह को बैरक नंबर 2 के पीछे वाले बेहड़े में से एक पैकेट लावारिस हालत में पड़ा मिला। जिसे खोलने पर उसमें से 6 पैकेट निकले। उन 6 पैकेट को खोल कर चेक किया गया तो उनमें से 70 पुड़ियां जर्दा बरामद किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.