भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में तैयारियां पूरी : दानव
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधास) की मीटिग रविवार को विजय दानव की अगुवाई में माता रानी चौक धर्मशाला में हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:45 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:45 AM (IST)
संस, लुधियाना : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधास) की मीटिग रविवार को विजय दानव की अगुवाई में माता रानी चौक धर्मशाला में हुई। इसमें भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर शोभायात्रा को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान विशेष रुप से पार्षद चौधरी यशपाल व लव द्रविड़ शामिल हुए। दानव ने कहा कि 31वीं विशाल शोभायात्रा 30 अक्टूबर को रामलीला दरेसी मैदान से निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं व सेवादारों की ड्यूटियां लगा दी गई। मौके पर देवराज असुर, महक सिंह चौहान, हीरा गिल, सोहनवीर रानियां, विकास तलवाड़, मनोज सहोता, अक्षय राज, संजीव गिल, टोनी गहलोत, सुनील हंस मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें