खुद को बदलो, दुनिया बदल जाएगी: शून्य प्रभु
सतलुज किनारे स्थित शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए शून्य प्रभु ने कहा कि दुनिया को बदलने की बात करने से पहले खुद को बदलना पडे़गा।
संस, लुधियाना : सतलुज किनारे स्थित शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए शून्य प्रभु ने कहा कि दुनिया को बदलने की बात करने से पहले खुद को बदलना पडे़गा। जैसे हर आदमी अपनी गली साफ रखे, तो शहर काफी हद तक आज ही साफ हो जाएगा। एक जागृत व्यक्ति सैकड़ों लोगों को बदलने की क्षमता रखता है। मनुष्य का इतिहास उतार कर देखे तो चंद महापुरुषों अवतारों आदि ने कितने मनुष्यों को राह दिखाई है। अत: दीप से दीप जलाना होगा, हमे याद रखना होगा कि मनुष्य ही एक ऐसा जीव है जिसमें क्षमता है, ऊपर उठ कर महापुरुष बनने की या फिर नीचे की डोर गिराकर पशुवत होने की। अंत हमे सतत: ऊपर की ओर उठने का प्रयास करते रहना चाहिए। इस दौरान आए श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ व आरती कर सुख समृद्धि की मंगलमय कामना मांगी।