Murder Case: प्रेम संबंधों की वजह से हुई थी युवक की हत्या, चाचा-भतीजा गिरफ्तार Ludhiana News
एसएचओ सिटी विनोद कुमार के अनुसार मृतक की आरोपित की पत्नी के साथ अवैध संबंधों की बात परिवारों को मालूम थी। हालांकि दोनों परिवारों के सदस्यों ने उसे ऐसा करने से रोका भी था।
खन्ना, जेएनएन। मलेरकोटला रोड खन्ना खुर्द के पास हुए कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए कथित आरोपित चाचा-भतीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक जगतार सिंह के पिता अजीत सिंह बताया कि उसके बेटे के आरोपित की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।
घटना के दिन संदीप सिंह के साथ दूध देने जा रहे गांव के ही जगजीत सिंह को उपरोक्त वारदात की पहले से ही जानकारी थी और वह दोनों कथित आरोपियों को मुंह ढके होने के बावजूद अच्छी तरह से पहचान गया था। ना तो उसने कथित आरोपितोंं को रोका और ना ही उसने घटना की जानकारी मोटरसाइकिल चला रहे संदीप को दी। पहले तो पुलिस को वह यह कहकर गुमराह करता रहा कि वह आरोपितों ने नहीं पहचानता। लेकिन पुलिस ने उससे जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने आरोपितों को पहचानने की बात कबूल ली।
एसएचओ सिटी विनोद कुमार के अनुसार मृतक की कथित आरोपित की पत्नी के साथ अवैध संबंधों की बात दोनों परिवारों को मालूम थी। हालांकि दोनों परिवारों के सदस्यों ने उसे ऐसा करने से रोका भी था। वहीं 19 वर्षीय भतीजे अतर सिंह अतरी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका चाचा उसे खन्ना शहर में संदीप के कत्ल को अंजाम देने के लिए साथ ले जा रहा है। अतर सिंह के अनुसार उसको चाचा यह कहकर साथ ले आया कि शहर में कुछ समान लेकर आना है, जिसके चलते वह चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खन्ना आ गया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें