Move to Jagran APP

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के लुधियाना आगमन से पहले पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल लुधियाना दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान जेपी नड्डा उद्योगपतियों के साथ रूबरू होंगे। भाजपा अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने भी आज आयोजन स्थल का जायजा लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 13 May 2022 03:36 PM (IST)Updated: Fri, 13 May 2022 03:36 PM (IST)
भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के लुधियाना आगमन से पहले पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के लुधियाना दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेते हुए पुलिस कमिश्नर।

जागरण संवाददाता लुधियानाः ग्लाडा ग्राउंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 14 मई को होने वाले विशाल कार्यक्रम के पहले जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तैयारियों में लगे रहे, वहीं पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ विचार विमर्श भी किया। इस ग्राउंड पर अध्यक्ष नड्डा 10 हजार से ज्यादा मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान करने के लिए स्थानीय लीडरशिप तैयार है।

loksabha election banner

उद्योगपतियों से भी होंगे रूबरू

मंडल स्तर से प्रदेश स्तर तक पदाधिकारी मौजूद होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब की नब्ज जानते हैं और कार्यकर्ताओं में उनके कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। मूल रूप से संगठनात्मक कार्यक्रम है और औद्योगिक नगरी होने के कारण वह उद्योगपतियों से भी रूबरू होंगे। ग्लाडा ग्राउंड में 60 हजार स्कवायत फुट में गर्मी को देखते हुए स्टैंडिंग एसी लगाए गए हैं, ताकि पदाधिकारियों को किसी तरह की समस्या न हो। जहां तक सुरक्षा व्यवस्था का सवाल है, पुलिस प्रशासन के साथ अपने निजी कार्यकर्ता भी तैनात रहेंगे।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि संगरूर उपचुनाव और नगर निगम चुनाव के लिए ड्यूटियां लगा दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब की नब्ज जानते हैं और कार्यकर्ताओं में उनके कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान जीवन गुप्ता, राकेश राठौड़ गुरदेव शर्मा देबी, पुष्पिंदर सिंगल, गुरदीप गोशा, कांतेंदू शर्मा, अनिल सरीन, तीर्थ तनेजा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेः- जालंधर के फ्लाईओवर दे रहे हादसे को दावत,किसी में आए क्रैक तो कहीं बाहर निकली एक्सपेंशन ज्वाइंट की कंक्रीट

Jalandhar Top News : जालंधर में आर्थिक परेशानी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

Punjab Power Crisis: भीषण गर्मी के बीच शहराें में लगे 4 से 9 घंटे तक कट, 210 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.