छोटे काॅमर्शियल वाहनों को मिली राहत, अब एक टन तक ढो सकेंगे सामान Ludhiana News
पुराने शहर में आवाजाही के मामले में इंडस्ट्री को कुछ राहत दी है। इसके मद्देनजर अब छोटे हाथी जैसे काॅमर्शियल वाहनों को शहर की सड़कों पर एक टन वजन तक सामान ढोने के लिए राहत मिली है।
लुधियाना, जेएनएन। इंडस्ट्री व ट्रेड की निरंतर चल रही मांग के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने छोटे काॅमर्शियल वाहनों के पुराने शहर में आवाजाही के मामले में इंडस्ट्री को कुछ राहत दी है। इसके मद्देनजर अब छोटे हाथी जैसे काॅमर्शियल वाहनों को शहर की सड़कों पर एक टन वजन तक सामान ढोने के लिए राहत दे दी गई है। हालांकि यह वाहन स्कूल समयसारिणी के दौरान सुबह नौ से दस एवं दोपहर दो से चार बजे तक सड़कों पर नहीं दौड़ पाएंगे।
निटवियर क्लब के प्रधान दर्शन डाबर एवं कमल संस्था के प्रधान सुदर्शन जैन का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल से मिला और उन्हें प्रशासन द्वारा छोटे काॅमर्शियल वाहनों को दैनिक गतिविधियों के लिए सड़कों पर लगाई गई रोक में कुछ रियायत देने की मांग की। दर्शन डाबर ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने इंडस्ट्री की बातों को ध्यान से सुनते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर दिन में 3 घंटे रोक लगा अन्य समय पर छोटे वाहनों को एक टन माल ढोने की मांग को मान लिया है।
सुदर्शन जैन ने बताया कि इंडस्ट्री द्वारा पुलिस आयुक्त से इंडस्ट्रियल इकाइयों की सुरक्षा के मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया। शिष्टमंडल में नरिंदर मिगलानी, बाजवा नगर एसोसिएशन के महासचिव डिंपल मदान भी शामिल थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें