विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में पुलिस की कार्रवाई, अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Published: Fri, 06 Mar 2026 03:50 PM (IST)

जगराओं में बेयाबाद कॉलोनी में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों, कनव कंगस और स्वर्णजीत सिंह संधू को ...और पढ़ें

अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार।

अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार।

HighLights

  1. जगराओं में हवाई फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार

  2. पुलिस ने एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए

  3. आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

संवाद सहयोगी, जगराओं। बेयाबाद कॉलोनी में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को जोधां थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस बरामद किया।

डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि एएसआई जान मसीह टीम के साथ नारंगवाल चौक पर चेकिंग के लिए मौजूद थे। वहां सूचना मिली कि कनव कंगस उर्फ कन्नू निवासी गांव जोधा और स्वर्णजीत सिंह संधू निवासी गांव ठक्करवाल के पास अवैध हथियार हैं।

उन्होंने बगलामखी मंदिर के पास बेयाबाद कालोनी में भी हवाई फायरिंग की। वे दोनों बगला मुखी मंदिर की ओर अवैध हथियार के साथ जा रहे हैं। पुलिस पार्टी ने दोलो खुर्द के पास गौशाला के पास नाकाबंदी करके पैदल आ रहे कनव कंगस उर्फ कन्नू और स्वर्णजीत सिंह संधू को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली। उनके पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस औबरामद हुआ। उन्हें पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश किया गया और दो दिन की पुलिस रिमांड हासिल किया गया।