विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में पुलिस की कार्रवाई, रेलवे स्टेशन पर एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published: Fri, 27 Mar 2026 03:52 PM (IST)

जीआरपी पुलिस ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दो नशा तस्करों को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ...और पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

रेलवे स्टेशन पर एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

HighLights

  1. लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दो तस्कर गिरफ्तार

  2. आरोपियों से एक किलो अफीम बरामद की गई

  3. अफीम अमृतसर सप्लाई करने जा रहे थे

संवाद सहयोगी, लुधियाना। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित 20 हजार रुपये के लालच में यह खेप अमृतसर सप्लाई करने जा रहे थे।

बरामद अफीम को आरोपितों ने बैग में छिपाकर रखा हुआ था, जिसे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बरामद किया। जानकारी के अनुसार जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए।

शक होने पर पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से करीब एक किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्हें यह नशीला पदार्थ आगे सप्लाई करने के लिए दिया गया था और इसके बदले उन्हें 20 हजार रुपये मिलने थे।

सीआईए प्रभारी पलविंदर सिंह का कहना है कि आरोपित की पहचान राहुल और संजय के रूप में हुई है। आरोपित मुज्जफरपुर (बिहार) के रहने वाले हैं। दोनों अफीम की सप्लाई अमृतसर में करने जा रहा थे।