Move to Jagran APP

बादल पर हमले की साजिश रचने वाला जर्मन सिंह का साथी ईश्वर सिंह गिरफ्तार

पटियाला पुलिस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमले की साजिश रचने वाले खालिस्तानी जर्मन सिंह के साथी ईश्वर सिंह को सरहिंद रोड से गिरफ्तार कर लिया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 03:40 PM (IST)
बादल पर हमले की साजिश रचने वाला जर्मन सिंह का साथी ईश्वर सिंह गिरफ्तार
बादल पर हमले की साजिश रचने वाला जर्मन सिंह का साथी ईश्वर सिंह गिरफ्तार

जेएनएन, पटियाला। पटियाला पुलिस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमले की साजिश रचने वाले खालिस्तानी जर्मन सिंह के साथी ईश्वर सिंह को सरहिंद रोड से गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के शामली इलाके में पुलिस पर फायरिंग कर हथियार लूटने के बाद जर्मन सिंह पहले पंजाब आया था, फिर राजस्थान भागा था। राजस्थान से जर्मन को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब रिमांड के दौरान उसका साथी ईश्वर सिंह पकड़ा गया है।

loksabha election banner

उनकी निशानदेही पर समाना में भाखड़ा नहर के नजदीक छिपाए हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियार में एक देसी रायफल, एक देसी पिस्तौल 315 बोर, दो देसी पिस्तौल 32 बोर व 5 कारतूस, 32 बोर के 5 कारतूस और ईश्वर सिंह से एक पिस्तौल  32 बोर व 5  कारतूस बरामद किए हैं।

बता दें, मामले के मुख्य साजिशकर्ता जर्मन सिंह को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार किया गया था। वह बीकानेर के कोलायत इलाके में एक गुरुद्वारे में छिपा हुआ था। राजस्थान पुलिस को पंजाब पुलिस से जर्मन सिंह के बीकानेर इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी, इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए जर्मन सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पहले बताया जा रहा था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रच रहा था, लेकिन बाद में उसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाए जाने की तैयारी थी। 

उत्तरप्रदेश के शामली से लुटे थे हथियार

बादल की हत्या की साजिश रचने वाले साजिशकर्ता जर्मन सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के शामली में कुछ समय पहले पुलिस से हथियार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसने अत्याधुनिक इंसास 5.56 एमएम पिस्टल और 303 राइफल की लूट की थी। उसके बाद तीन लुटेरों को यूपी पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ लिया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.