पीएम के जन्मदिवस पर 70 स्थानों पर रोपे पौंधे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के विभिन्न मंडलों द्वारा 70 स्थानों पर पौधे लगाए गए।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के विभिन्न मंडलों द्वारा 70 स्थानों पर पौधे लगाए गए। जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिगल ने कहा कि यह पौधे वर्षो तक लोगों को छाया प्रदान कर प्रधानमंत्री की देश सेवा के कार्यो की याद दिलाते रहेंगे। इस दौरान जिला भाजपा महासचिव कांतेन्दू शर्मा, राम गुप्ता, संजय गोसाईं, विक्की जगगी, डॉक्टर परमजीत सिंह, अमित डोगरा, राजन शर्मा मौजूद रहे। मुकेशानंद गिरी के जन्मदिन पर डाक से भेजा जाएगा प्रसाद जासं, लुधियाना : श्री प्रेम धाम प्रमुख महामंडलेश्वर मुकेशानंद गिरी के जन्मदिन पर 20 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित कर प्रसाद डाक के माध्यम से भक्तों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। एक सितंबर से श्री प्रेमधाम ट्रस्ट के पास रजिस्ट्रर्ड दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। श्री प्रेम धाम ट्रस्ट व जन्मदिन आयोजन समिति के प्रमुख सेवादार वरिदर मित्तल, रोबिन मित्तल, राकेश सिगला, राजन कतना, परमिदर सिंह, निकुंज, यतिन गाबा ने बताया कि इस बार जन्मदिवस पर सत्संग समारोह की बजाय जन सेवा के कार्य किए जाएंगे। इससे पहले सोमवार को गुरुदेव के जन्मदिन को समर्पित सेवा सप्ताह के अंतर्गत श्री प्रेम धाम स्थित गोशाला में सुबह गो पूजन करने का फैसला लिया गया। इसके बाद भक्त अपने-अपने स्तर पर विभिन्न स्थलों पर बेसहारा गोवंश का पूजन कर उनके लिए भोजन व पानी की व्यवस्था करेंगे।
यह जानकारी श्री प्रेम धाम दरबार के सेवकों मानित शर्मा, यदु सिगला, राजिदर मिगलानी, हनी बंसल, मनोज शर्मा ने सादगी के साथ मनाए जाने वाले मुकेशानंद गिरी के जन्मदिन की तैयारियों संबधी की बैठक में दी। जन्मदिन कार्यक्रम व सप्ताह भर चलने वाले सेवा के कार्यो पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार का कार्यक्रम पूरी तरह से सेवा को समर्पित होगा।