Move to Jagran APP

कारगिल विजय दिवस पर पौधारोपण किया

कारगिल विजय दिवस पर रविवार को एचएल कॉलोनी सुखदेव नगर की नवनिर्मित पार्क में शहीदों को नमन करते हुए सहजना अमवला अर्जुन छाल आम जामुन अमरूद के 50 पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 05:30 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 05:30 AM (IST)
कारगिल विजय दिवस पर पौधारोपण किया
कारगिल विजय दिवस पर पौधारोपण किया

संस, लुधियाना : कारगिल विजय दिवस पर रविवार को एचएल कॉलोनी सुखदेव नगर की नवनिर्मित पार्क में शहीदों को नमन करते हुए सहजना, अमवला, अर्जुन छाल, आम, जामुन, अमरूद के 50 पौधे लगाए। मोहित गोयल और पंजाब कांग्रेस महिला मंडल की सचिव उषा मल्होत्रा की अगुवाई में सह संयोजक नवीन वर्मा, महमूद सलमानी, महिला शक्ति प्रमुख रुचि वर्मा, पवनीत कालड़ा, राजेश डबराल, मेजर सिंह बेदी, देशराज गर्ग, विनोद कुमार जैन, रमेश गोयल ने योगदान दिया। इस साल 10 हजार पौधे रोपेगा समराला हॉकी क्लब जागरण संवाददाता, जगराओं : समराला हॉकी क्लब के प्रधान गुरप्रीत सिंह बेदी ने बताया कि सावन महीने की शुरुआत चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे नंबर 5 के साथ लगते गांव संगतपुरा, हौंडे में पीपल के पौधे लगाने से की है। हाईवे से समराला की हद हरा-भरा करने का लक्ष्य है। इस वर्ष दस हजार पौधे लगाने हैं। बेदी ने लोगों को अपील की है कि आसपास शुद्ध वातावरण बनाने के लिए विरासती पेड़-पौधे लगाने को तवज्जों दें। राम मंदिर भूमि पूजन को यादगार बनाने के लिए रोजाना पौधा लगाने का फैसला जागरण संवाददाता, जगराओं : श्री अग्रसेन समिति के जनरल सचिव कमलदीप बांसल द्वारा ग्रीन पंजाब मिशन टीम संस्था को कारगिल दिवस पर 60 तुलसी के पौधे भेंट किए। कमल बांसल ने कहा कि श्री राम मंदिर भूमि पूजन को यादगार बनाने के लिए पांच अगस्त तक रोजाना फलदार पौधा लगाया जाएगा। यह सेवा ग्रीन पंजाब मिशन द्वारा की जाएगी। बांसल ने ग्रीन पंजाब मिशन के मुख्य सेवादार सतपाल देहड़का की प्रशंसा करते कहा कि सतपाल को सरकार की ओर से सम्मानित किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने लॉकडाउन शुरू होते ही पांच जिलों के 300 गांवों को कोरोना महामारी से जागरूक किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.