Move to Jagran APP

लुधियाना के जीसीजी में आज तो एससीडी कालेज में कल से शुरू होगी पीजी कोर्सेस की दाखिला प्रक्रिया

Ludhiana post graduate Admissions गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स (जीसीजी) और सतीश चंद्र धवन (एससीडी) में पीजी कोर्सेस के लिए शुक्रवार आनलाइन मैरिट जारी की जानी है। वहीं दोनों कालेजों में वीरवार रात बारह बजे के बाद रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी बंद हो गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:16 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:16 AM (IST)
लुधियाना के जीसीजी में आज तो एससीडी कालेज में कल से शुरू होगी पीजी कोर्सेस की दाखिला प्रक्रिया
लुधियाना का जीसीजी कालेज शुक्रवार को ही मेरिट जारी कर दाखिला प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

लुधियाना, जेएनएन। अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेस के बाद पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए विद्यार्थी जद्दोजहद कर रहे हैं। शहर के दोनों सरकारी कालेजों गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स (जीसीजी) और सतीश चंद्र धवन (एससीडी) में पीजी कोर्सेस के लिए शुक्रवार आनलाइन मैरिट जारी की जानी है। वहीं दोनों कालेजों में वीरवार रात बारह बजे के बाद रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी बंद हो गए। जीसीजी कालेज जहां शुक्रवार ही मैरिट जारी कर दाखिला प्रक्रिया शुरू कर रहा है। वहीं, एससीडी कालेज ने वीरवार देर रात पीजी कोर्सेस के लिए संभावित मेरिट लिस्ट जारी कर दी।  ये कालेज शनिवार से पीजी के विभिन्न कोर्सेस के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा।

loksabha election banner

गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स (जीसीजी) की कार्यकारी प्रिंसिपल गुरप्रीत कौर ने कहा कि कालेज मेरिट जारी करने के साथ ही शुक्रवार से पीजी के विभिन्न कोर्सेस के लिए दाखिला शुरू कर रहा है। सतीश चंद्र धवन सरकारी कालेज के प्रिंसिपल डा. धर्म सिंह संधू ने कहा कि शुक्रवार पीजी कोर्सेस की संभावित मेरिट लिस्ट आनलाइन जारी कर दी जाएगी। जो भी विद्यार्थी इसमें संशोधन कराना चाहते हैं, करवा सकते हैं। शनिवार से कालेज दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा।

गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स

कोर्स -              सीटें -               आवेदन

एमकाम             40                    165

एमए पंजाबी       40                    18

एमएससी आईटी 40                     19

एमएससी बोटनी 40                     60

सतीश चंद्र धवन सरकारी कालेज

 एमकाम - 40- 338

 एमएससी मैथ्स - 60 - 178

 एमए इंग्लिश - 120 - 173

 एमए इक्नामिक्स - 120- 191

 एमए बिजनेस इनोवेशन - 40 - 199

 एमएससी आईटी - 30 - 38

 एमएससी केमिस्ट्री - 40 - 93

 एमएससी फीजिक्स - 40 - 92


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.