Petrol Pump Dealers Strike: 335 पेट्रोल पंपाें के मालिक हड़ताल पर, कई स्थानों पर गुपचुप तरीके से हुई बिक्री
Petrol Pump Dealers Strike पंजाब में पड़ाेसी राज्याें के मुकाबले ज्यादा वैट हाेने के चलते डीलराें काे नुकसान हाे रहा है। इसी के चलते डीलराें काे हड़ताल करने काे मजबूर हाेना पड़ा ह
लुधियाना, जेएनएन। Petrol Pump Dealers Strike: बुधवार का दिन शहर के लाेगाें के लिए परेशानी भरा रहा, सुबह कामकाज को जाने वाले लोगों को पेट्रोल पंपाें की हड़ताल के चलते परेशानियाें का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेट्रोल पंप संचालकों ने गुपचुप तरीके से पेट्रोल एवं डीजल ग्राहकों को दिया। शहर के 335 पेट्रोल पंप सुबह सात बजे से बंद रहे, जो शाम के पांच बजे तक बंद रहे।
गाैरतलब है कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी अंतर और पंजाब में पंप मालिकों के किसी तरह की सुविधा नहीं दिए जाने के विरोध में राज्य के पेट्रोल पंप मालिक आज एकदिवसीय हड़ताल पर हैं। लुधियाना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने भी हड़ताल का समर्थन किया है और सारे पंपाें को बंद कर सरकार को उनके हक देने के लिए चेतावनी दी है।
पंजाब में टैक्स अधिक होने के चलते हाे रहा नुकसान
एसोसिएशन के चेयरमैन एवं लक्ष्मी फीलिंग सेंटर फिरोजपुर रोड के एमडी अशोक सचदेवा ने बताया कि लुधियाना के 335 पेट्रोल पंप बंद है। पंजाब में टैक्स अधिक होने के चलते चंडीगढ़ व अन्य राज्यों की तुलना में पंजाब में दाम अधिक है। इसी के चलते मोहाली के पेट्रोल पंप मालिक जीएस चावला की ओर से सुसाइड कर लिया गया था। इसको लेकर पेट्रोल पंप संचालकों में भारी रोष है। इसके रोष स्वरुप पेट्रोल पंप संचालक सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक अपने पेट्रोल पंप बंद रखेंगे।
पेट्रोल पंप मालिकों काे काेराेना के काऱण हाे रहा घाटा
पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि पहले ही हमें कोरोना के चलते भारी नुक्सान सहना पड़ रहा है। उपर से दामों में अंतर के चलते कई शहरों में सेल लगातार गिर रही है और दूसरे राज्यों से पेट्रोल डीजल की बिक्री में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों की तुलना में पंजाब सरकार सबसे अधिक टैक्स ले रही है। ऐसे में पंजाब में पेट्रोल पंप मालिकों के अधिक इन्वेस्टमेंट कर कम आमदनी होती है। इसके साथ ही ग्राहकों को भी महंगे दामों पर पेट्रोल-डीजल मिलते है। सरकार को बाकी राज्यों की तरह अपने टैक्सों का बोझ कम करना चाहिए। ताकि आम आदमी को राहत दी जा सके।