परोपकार का रास्ता दिखाने वाले संत थे गुरु अमर : मनीषा
गुरुदेव श्री अमर मुनि महाराज की आठवीं पुण्य स्मृति जैन स्थानक रूपा मिस्त्री गली में मनाई।
संस, लुधियाना : उत्तर भारतीय प्रवर्तक गुरुदेव श्री अमर मुनि महाराज की आठवीं पुण्य स्मृति गुरु अमर जैन इंटरनेशनल वेलफेयर फाउंडेशन ने जैन स्थानक, रूपा मिस्त्री गली में श्रद्धापूर्वक मनाई। समारोह में महासाध्वी श्री मनीषा महाराज द्वारा नवकार महामंत्र जाप द्वारा गुणगान सभा का शुभारंभ किया तथा श्री अमर गुरवे नम: का जाप किया। भजनों से उन्होंने बताया कि गुरुदेव ने 108 से ऊपर साधु-संतों को शिक्षा का पाठ पढ़ाया। गुरुदेव श्री भगवान महावीर स्वामी के सच्चे सिपाही थे। वह परोपकार के रास्ते पर चलने का मार्ग बताते थे।
डॉ. मुलख राज जैन ने कहा कि गुरुदेव का सानिध्य काफी मिला। वह अनुशासन, समय का सद्पयोग और जीवन को संयम में रखना लोगों को सिखाकर गए। फाउंडेशन के महामंत्री गिरधारी लाल जैन ने बताया कि गुरुदेव धरती पर भगवान का अवतार थे और आज भी हमारे दुख दूर करते हैं। गुरुदेव श्री ने अनेकों शिक्षण संस्थाओं, अस्तपाल, पुस्तकालय और परोपकारी संस्थाओं का गठन किया। उसका लाभ समाज आज भी ले रहा है। वो साधु-संतों के लिए जैन स्थानक बनाने के लिए प्रेरित करते थे और दीन-दुखियों की तकलीफ दूर करते थे।
21 परिवारों को राशन वितरित
इस दौरान फाउंडेशन की ओर से 21 जरूरतमंद परिवारों को राशन, जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके अशोक कुमार जैन, योगेश जैन, दीपांशु जैन, फाउंडेशन के चेयरमैन विजय कुमार जैन, सतपाल गुप्ता, राजेश जैन, ऋषि चावला, वरिन्द्र जैन, संतराम जैन, नितिन छाबड़ा, पवन शमर, राहुल पलटा, अवध राज, प्रेम कुमार, मोनिका जैन, सलोचना जैन, ऊषा जैन, आंचल जैन मौजूद थे।