यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब में गर्मी से छूटे लोगों के पसीने, बठिंडा में तापमान 43 डिग्री के पार; आज से आंधी के साथ तेज बारिश के आसार
पंजाब में बुधवार को भीषण गर्मी रही बठिंडा में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने वीरवार ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब में भीषण गर्मी
- बठिंडा में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस
- आंधी और बारिश की चेतावनी
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में बुधवार को मौसम गर्म रहा। बठिंडा में दिन का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस, 40.9 डिग्री सेल्सियस, संगरूर में 40.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जबकि पठानकोट, मोगा, रोपड़ में 39 डिग्री, जालंधर व चंडीगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।
इसको लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, इसके बाद से तीन जून तक कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। जबकि इस दौरान गर क साथ छींटे पड़ने, हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
